लाइव न्यूज़ :

महिला के साथ हुई हैरान करने वाली घटना, बेडरूम में बिस्तर के नीचे मिले 18 जिंदा सांप, तस्वीरें वायरल

By विनीत कुमार | Updated: July 15, 2021 15:19 IST

एक महिला को उसके बिस्तर के नीचे से 18 सांप मिले। इसमें सांप के छोटे-छोटे बच्चे भी थे। वहीं इन सांपों की मां भी थी। बाद में इन्हें पकड़कर अलग जंगल में छोड़ा गया।

Open in App
ठळक मुद्देजॉर्जिया के ऑगस्टा में एक परिवार को घर में मिले 18 जिंदा सांपइनमें 17 संपोले थे, फेसबुक पर महिला ने शेयर की पूरी कहानी

जॉर्जिया की एक महिला उस समय हैरान रह गई जब उसके बिस्तर के नीचे और बेडरूम से 18 जिंदा सांप मिले। इसमें सांप के बच्चे भी थे। ये महिला जॉर्जिया के ऑगस्टा में अपने परिवार के साथ रहती है। महिला ने जब इस घटना की जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली तो ये वायरल हो गईं।

महिला का ट्रिश विल्कर है और उन्होंने 12 जुलाई को पहली बार ये तस्वीरें फेसबुक पर साझा की। शुरुआत में ट्रिश को लगाकर सापों की संख्या केवल 9 है। हालांकि बाद में जब और खोजबीन हुई और बिस्तर को उल्टा किया तो कई और सांप नजर आ गए।

ट्रिशा ने बताया कि उन्होंने सांपों के इन बच्चों की मां को भी अपने बिस्तर के नीचे से खोज निकाला। इसके बाद सांप पकड़ने वाले शख्स को बुलाया गया जिसने सभी सांपों को एक-एक कर एक बैग में रखा।

ट्रिशा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इतना कुछ देखने के बाद लगता है कि उन्हें किसी कार्डियोलॉजिस्ट की जरूरत पड़ेगी। ट्रिशा ने ये भी आशंका जताई कि हाल में उनके घर के पास की जमीन को साफ किया गया है। संभव है कि इस दौरान ये सांप उनके घर में घुस आए हों।

ट्रिशा एक पोस्ट में लिखती हैं, 'उन्हें अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि सभी सांप निकाल लिए गए और उन्हें अभी भी कहीं बैठने में डर महसूस हो रहा है।' इस बीच सांपों के पकड़े जाने के अगले दिन सांप पकड़ने के लिए एक और शख्स आया और उसने पुष्टि की कि घर में कोई और सांप नहीं है। साथ ही उसने बताया कि पकड़े गए सभी गार्टर सांप थे और ये जहरीले नहीं हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो