उदयपुर के रिहायशी इलाके में तेंदुए का हड़कंप, वन विभाग टीम ने तेंदुए को किया रेस्क्यू, यहां देखें
By आकाश चौरसिया | Published: April 3, 2024 01:38 PM2024-04-03T13:38:21+5:302024-04-03T13:48:23+5:30
राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर से वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्कयू किया है। इस दौरान तेंदुआ रिहायशी इलाके के एक घर में अचानक से जा घुंसा, लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि उदयपुर में घर तक तेंदुए पहुंचना आम बात है।
Highlightsराजस्थान के उदयपुर में तेंदुए ने मचाया हड़कंपइलाकाई लोग अपनी-अपनी छतों पर पुहंचेइसके बाद वन विभाग की टीम ने मोर्टा संभाला
जयपुर: राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर से वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्कयू किया है। इस दौरान तेंदुआ रिहायशी इलाके के एक घर में अचानक से जा घुंसा, लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि उदयपुर में घर तक तेंदुए पहुंचना आम बात है। ऐसा इसलिए क्योंकि उदयपुर पूरी जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है।
तेंदुए के आने से इलाकाई लोग चौंक गए और सभी अपनी-अपनी छतों पर पहुंचे। फिर क्या था चारों अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बाद में वन विभाग की टीम को बुलाया गया और उन्होंने मोर्चा संभालते हुए उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
#WATCHराजस्थान: वन विभाग ने उदयपुर के रिहायशी इलाके से एक तेंदुआ रेस्क्यू किया। pic.twitter.com/io0mdl85Bn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2024