पहली बार देखा गया सुनहरे रंग का दुर्लभ कछुआ, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

By प्रिया कुमारी | Published: August 21, 2020 01:20 PM2020-08-21T13:20:05+5:302020-08-21T13:20:05+5:30

नेपाल में एक सुनहरे रंग का कछुआ पाया गया है, इस कछुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

first time found golden turtle in nepal photo viral on social media | पहली बार देखा गया सुनहरे रंग का दुर्लभ कछुआ, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

पहली बार देखा गया सुनहरे रंग का दुर्लभ कछुआ

Highlightsनेपाल में एक सुनहरे कछुए का खोज की गई है।सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल हो रही है।

नेपाल में एक सुनहरे रंग के कछुए का खोज की गई है, रिपोर्ट के मुताबिक इस गोल्डन कछुए को विष्णु का अवतार माना जा रहा है। भारतीय फ्लैपशेल कछुए या लिसेमिस पंचाटा एंडर्सनी के रूप में पहचाना है। कछुए के रंग के कारण इन दिनों खूब चर्चा में है। कछुआ देखने में बिल्कुल सोने की तरह दिख रहा है,  जिसे क्रोमैटिक ल्यूसिज्म कहते हैं।

कहा जा रहा है नेपाल में इसे पहली बार देखा गया है, ट्रस्ट के अनुसार, धनुशधाम संरक्षित वन में पशु रक्षक चंद्रदीप सदा द्वारा कछुए को बचाया गया था। सोशल मीडिया पर ये कछुआ खूब चर्चे में है। 

इंटरनेट पर इसकी तस्वीर वायरल हो रही है। कमल देवकोटा ने हाल ही में देव नारायण मंडल और हाइनरिक कैसर के साथ कछुए पर एक शोध पत्र प्रकाशित किया था उन्होंने बताया कि इस कछुए का आध्यात्मिक महत्व है। 

उन्होंने बताया कि इस सुनहरे कछुओं का नेपाल में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। हिंदू पौराणिक कथाओं में कछुए का ऊपरी खोल आकाश को दर्शाता है और निचला खोल पृथ्वी को दर्शाता है। ग्लोबल वॉयस संगठन के एक इंटरव्यू में ये बात साफ की गई है कि  14 अप्रैल, 2018 को धनुषाधाम नगर पालिका, नेपाल से इस दुर्लभ सोने के रंग के कछुए को बचाया गया था। जिसके बाद देव नारायण मंडल ने इसे एक भारतीय फ्लैपशेल कछुए के रूप में पहचाना। 

इस पर शोध होने के बाद ये पता चला कि यह सुनहरे रंग का कछुआ बहुत दुलर्भ है। सबूत के तौर पर इसकी फोटो लेकर इस गोल्डन कछुए को वापस फिर जंगल में छोड़ दिया गया था।

Web Title: first time found golden turtle in nepal photo viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे