इसरो प्रमुख के. सिवन ने फिर जीता दिल, इंटरव्यू में कह दी ऐसी बात, आप भी करेंगे गर्व!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 11, 2019 09:06 AM2019-09-11T09:06:40+5:302019-09-11T09:06:40+5:30

इसरो प्रमुख के. सिवन के इस बयान को ट्विटर पर खूब सराहना मिल रही है। उन्होंने कहा था कि मैं सबसे पहले भारतीय हूं।

'First of All I'm an India' ISRO chairman K Sivan Interview Clip gone viral on Social media | इसरो प्रमुख के. सिवन ने फिर जीता दिल, इंटरव्यू में कह दी ऐसी बात, आप भी करेंगे गर्व!

इसरो प्रमुख के. सिवन ने फिर जीता दिल, इंटरव्यू में कह दी ऐसी बात, आप भी करेंगे गर्व!

Highlights सोशल मीडिया पर सन टीवी को दिए एक इंटरव्यू की एक क्लिप खूब वायरल हो रही है इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि मैं सबसे पहले भारतीय हूं।

'सबसे पहले मैं एक भारतीय हूं।' इसरो प्रमुख के. सिवन के इस बयान ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। इस बयान को ट्विटर पर खूब सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया पर सन टीवी को दिए एक इंटरव्यू की एक क्लिप खूब वायरल हो रही है जिसमें के. सिवन ऐसा कहते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो क्लिप में सन टीवी के पत्रकार उनसे पूछ रहे हैं कि एक तमिल होते हुए इतने बड़े पद पर पहुंचने पर तमिलनाडु के लोगों से क्या कहना चाहते हैं।

इसके जवाब में के. सिवन ने कहा, 'मैंने इसरो एक इंडियन के तौर पर ज्वॉइन किया था। इसरो एक ऐसी जगह है जहां सभी क्षेत्रों और भाषाओं के लोग काम करते हैं। लेकिन मैं अपने उन भाइयों का शुक्रगुजार हूं जो मेरी उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं।'

आपको बता दें कि चन्द्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग असफल होने के कारण बेहद भावुक और दुखी इसरो के प्रमुख के. सिवन को दिलासा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें आत्मीयता से गले लगा लिया।

सिवन को गले लगाने वाली मोदी की तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर ‘जंगल की आग’ की तरह फैली जिसका यूजर्स ने दिल खोल कर स्वागत किया। यूजर्स ने कहा कि इस समय सवा अरब भारतीय सिवन के साथ खड़े हैं और उम्मीद जताई कि सब ठीक हो जाएगा, हमें इसरो और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। देश के सभी खास-ओ-आम ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की है।

Web Title: 'First of All I'm an India' ISRO chairman K Sivan Interview Clip gone viral on Social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे