फरीदाबाद पुलिस ने मजेदार अंदाज में ट्वीट किया चोरी के आरोपी का परिचय, लिखा, 'छद्म वेश प्लंबर और जीविका चोरी, बीवी छोड़ के चली गई...'

By अभिषेक पारीक | Published: June 11, 2021 06:17 PM2021-06-11T18:17:32+5:302021-06-11T18:29:11+5:30

फरीदाबाद पुलिस का एक ट्वीट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसमें पुलिस ने चोरी के आरोपी शख्स का बेहतरीन अंदाज में परिचय दिया है। 

faridabad police gives funny introduction of a accused on twitter post | फरीदाबाद पुलिस ने मजेदार अंदाज में ट्वीट किया चोरी के आरोपी का परिचय, लिखा, 'छद्म वेश प्लंबर और जीविका चोरी, बीवी छोड़ के चली गई...'

ट्वीट में एक पुलिसकर्मी के साथ आरोपी की तस्वीर शेयर की गई है। (फोटोः ट्विटर)

Highlightsफरीदाबाद पुलिस ने चोरी के आरोपी शख्स का ट्विटर पर दिया बेहतरीन परिचय। अब तक करीब एक हजार से ज्यादा लोग पुलिस के ट्वीट को रीट्वीट कर चुके हैं। कई बार पहले भी फरीदाबाद पुलिस मजेदार अंदाज में ट्वीट कर चुकी है। 

शहरों में पुलिस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। कई बार इसी माध्यम से लोग अपनी शिकायत करते हैं और यदि पुलिस को सार्वजनिक सूचना देनी होती है तो वो इस माध्यम से भी लोगों तक अपनी बात पहुंचा देती है। हालांकि फरीदाबाद पुलिस का एक ट्वीट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसमें पुलिस ने चोरी के आरोपी शख्स का बेहतरीन अंदाज में परिचय दिया है। 

ट्वीट में एक पुलिसकर्मी के साथ आरोपी की तस्वीर शेयर की गई है। लेकिन सारी महफिल लूट ली ट्वीट के कैप्शन ने। पुलिस ने आरोपी का जो परिचय दिया है वो भी कमाल का है।

लोगों को पसंद आ रहा आरोपी का परिचय

पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सूचना युग के # हर्षवर्धन। समकालीन नामः रिंकु। माताः फूलन देवी। पसंदीदा पेयः गांजा, सुलफा, चरस। छद्म वेशः प्लंबर। जीविकाः चोरी। बीवीः छोड़ कर चली गई (जाना ही था)। छापामार लड़ाई में अर्जित लैपटॉपः राजकोष में।'

चित्र की जानकारी भी कम नहीं

साथ ही चित्र के बारे में जानकारी देते हुए भी इसी पोस्ट में लिखा गया है, 'अभेद्य सुरक्षा घेरे में सरकारी आतिथ्य का आनंद लूटते हुए।'

 

कई बार मजेदार ट्वीट कर चुकी है पुलिस

फरीदाबाद पुलिस अपने ट्वीट के लिए भी काफी पसंद की जाती है। कई बार पहले भी वह ऐसे मजेदार ट्वीट कर चुकी है। इससे पहले पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोपियों को लेकर भी मजेदार ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, 'भीमकाय विजय और रविंद्र ने छटांक भर अफीम के लिए ढोया डेढ़ सौ किलो चोरी का नट वोल्ट। गाड़ी चुराने और मार-धाड़ में भी गहरी रुचि। इससे आधा जोर भी यदि मनरेगा में लगाता तो बच्चे पल जाते, बीवी बलाएं लेती और खुद भी ढंग से जी-मर लेता। लेकिन कुत्ते की पूंछ टेढ़ी की टेढ़ी।'

एक हजार लोग रीट्वीट कर चुके

पुलिस का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बहुत से लोग पुलिस के ट्वीट को लाइक और रीट्वीट कर रहे हैं। अब तक करीब एक हजार लोग इसे रीट्वीट कर चुके है। 

Web Title: faridabad police gives funny introduction of a accused on twitter post

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे