लाइव न्यूज़ :

Fact Check: बुर्का पहने दिख रहे जिस शख्स को शाहीन बाग का बताया जा रहा है, जानें उसका सच

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 1, 2020 05:26 IST

2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो को सोनू गुप्ता नाम के फेसबुक यूजर ने पोस्ट किया था जो वायरल हो गया। वीडियो को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर सर्च करने पर सच्चाई सामने आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि कुछ पुरुष बुर्का पहनकर औरत बनकर प्रदर्शन में शामिल हैं। इस वीडियो की सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसा दावा किया जा रहा है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में शख्स मुस्लिम महिला बनकर शामिल हुआ था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि कुछ पुरुष बुर्का पहनकर औरत बनकर प्रदर्शन में शामिल हैं। इस वीडियो की सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

वीडियो में बुर्का पहने हुए शख्स को पीटा जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में शख्स मुस्लिम महिला बनकर शामिल हुआ था। 

2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो को सोनू गुप्ता नाम के फेसबुक यूजर ने पोस्ट किया था जो वायरल हो गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर सर्च करने पर सच्चाई सामने आ गई। 

दरअसल, यह वीडियो शाहीन बाग का नहीं है, बल्कि करीब सालभर पुराना है। 16 फरवरी 2019 को गोवा के पणजी में यह शख्स बुर्का पहनकर महिला टॉयलेट में आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ा गया था, जिसकी लोगों ने पिटाई कर दी थी और उसके खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज हुआ था। शख्स का नाम विरगिल फर्नांडीज बताया गया था। 

उस घटना के संबंध में कई अखबारों ने खबर भी छापी थी। 17 फरवरी 2019 को दैनिक भास्कर ने उस घटना की रिपोर्ट प्रकाशित की थी और 18 फरवरी 2019 को अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी उस घटना को समाचार पत्र में जगह दी थी। 16 फरवरी 2019 को Awake Goans News नाम के यूट्यूब चैनल ने शख्स का वीडियो अपलोड किया था। 

तमाम पड़ताल के बाद यह तय है कि वीडियो का शाहीन बाग प्रदर्शन से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी