लाइव न्यूज़ :

Fact Check: क्या गृह मंत्री अमित शाह सच में हुए कोरोना संक्रमण के शिकार?, जानें वायरल खबर की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: April 6, 2020 16:39 IST

एक वायरल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। इसके बाद से ही इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस पोस्ट की फैक्ट चेक सरकारी संस्था प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने किया है।पीआईबी ने इसे झूठा व भ्रामक बताया है।

नई दिल्ली:  देश भर में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर कई तरह की अफवाहें व फर्जी खबर को पोस्ट किए जा रहे हैं। इसी बीच एक न्यूज चैनल का एक फर्जी स्क्रीनशॉट वायरल किया जा रहा है। 

इस वायरल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि गृह मंत्री अमित शाहकोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो गए हैं। इसके बाद से ही इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस पोस्ट की फैक्ट चेक सरकारी संस्था प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने की है। पीआईबी ने इसे झूठा व भ्रामक बताया है। इसके साथ ही इस पोस्ट को शेयर करने से बचने की हिदायत भी पीआईबी की ओर से दी गई है। 

बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जारी लड़ाई के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार रात 9 बजे गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने आवास पर सभी लाइट बंद करने के बाद मिट्टी के दीपक जलाए थे।

इस दौरान दीप जलाते हुए उनकी तस्वीर मीडिया ने दिखाया था। यह तस्वीर हमारे पास भी है जिसे आप देख सकते हैं। इसके अलावा, किसी सरकारी संस्था ने उनके बीमार होने की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह दावा गलत है। 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से अनुरोध किया था कि वे कोरोना वायरस को हराने में देश के सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन करने के लिए पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की बत्ती बुझाएं और मोमबत्ती, दीये या मोबाइल फोन की लाइट या टॉर्च जलाने की अपील की थी। इसी अपील पर अमित शाह ने भी दीप जलाए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल