लाइव न्यूज़ :

Fact Check: ''केंद्र सरकार द्वारा कोरोना सहायता योजना नामक कोई योजना नहीं चलाई जा रही है''

By गुणातीत ओझा | Updated: April 26, 2020 09:43 IST

कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया के लगभग सभी देश लड़ रहे हैं। भारत भी इस महामारी की चपेट में है और अभी तक 26,000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से जंग में कुछ अराजक तत्व लोगों को भरमाने में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से जंग में कुछ अराजक तत्व लोगों को भरमाने में लगे हैं। महामारी को लेकर कई तरह की अफवाहें और फेक न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया के लगभग सभी देश लड़ रहे हैं। भारत भी इस महामारी की चपेट में है और अभी तक 26,000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया के लगभग सभी देश लड़ रहे हैं। भारत भी इस महामारी की चपेट में है और अभी तक 26,000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से जंग में कुछ अराजक तत्व लोगों को भरमाने में लगे हैं। महामारी को लेकर कई तरह की अफवाहें और फेक न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस क्रम में ट्विटर और व्हाट्सऐप पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि केंद्र सरकार की ओर से कोरोना सहायता योजना WCHO के तहत सभी को 1000 रुपये की राशि दी जा रही है। इसके लिए लोगों को एक फॉर्म भरने के लिए कहा जा रहा है। इस पर सरकार की ओर पीआईबी ने लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि यह फॉर्म फेक है और सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के फैक्ट चेक अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में पहले वायरल हो रही फेक न्यूज के बारे में बताया गया है। फेक न्यूज जो वायरल हो रही थी उसमें दावा किया गया था कि कोरोना सहायता योजना WCHO की तरफ से 1000 रुपये सहायता राशि सभी को दी जा रही है। फॉर्म भरें और 1000 ₹ प्राप्त करें। पीआईबी ने आगे इस फेक न्यूज की असलियत बताई है कि #PIBFactCheck: केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही। मैसेज में किया गया दावा व दिया गया लिंक फर्जी है।कृपया जालसाजों से सावधान रहें।

मेसेज में https://paymeurl.com/ लिंक दिया गया है। इस लिंक पर जब आप क्लिक करेंगे तो एक फॉर्म आएगा। इस फॉर्म में पहले आपको नाम, पिता का नाम और राज्य का नाम भरने के लिए कहा जाएगा, यह भरने पर दूसरा पेज आएगा, जिसमें आपको मोबाइल नंबर और पिन कोड भरने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद इस मेसेज को पांच लोगों से शेयर करने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :फैक्ट चेककोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतFact Check: पुणे में बिल्डरों पर ईडी की छापेमारी की खबर भ्रामक व झूठी

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल