शिकार के लिए रिहायशी गाँव में घुसा बब्बर शेर; कुत्तों ने दौड़ाया, वायरल वीडियो पर यूजर ने कहा- सच बात है कुत्ता भी अपनी गली में शेर होता है...
By अनिल शर्मा | Published: March 23, 2023 12:49 PM2023-03-23T12:49:49+5:302023-03-23T13:08:58+5:30
सामने आए वीडियो में शेर इधर-उधर अपने शिकार की खोज में रहता है। तभी पीछे से चार कुत्ते उसे भौंकने लगते हैं और उसे दौड़ा लेते हैं। शेर भी डर कर वहां से चंपत हो जाता है।

शिकार के लिए रिहायशी गाँव में घुसा बब्बर शेर; कुत्तों ने दौड़ाया, वायरल वीडियो पर यूजर ने कहा- सच बात है कुत्ता भी अपनी गली में शेर होता है...
शेर बलवान, पराक्रमी, ओजस्वी और शक्तिशाली गुणों की वजह से जंगल पर राज करता है और यही वजह है कि उसे जंगल का राजा कहा जाता है। किस्से-कहानियों में यही दर्ज है लेकिन इस बीच एक ऐसा भी वीडियो सामने आया है जिसमें शेर किसी कमजोर जानवर की तरह कुत्तों से डर कर भागा जा रहा है।
वीडियो गुजरात के गिर सोमनाथ के एक गांव की है। जहां शेर शिकार की खोज में चला गया था। लेकिन महज कुछ कुत्तों के भौंकने भर से शेर भागने लगता है। सामने आए वीडियो में शेर इधर-उधर अपने शिकार की खोज में रहता है। तभी पीछे से चार कुत्ते उसे भौंकने लगते हैं और उसे दौड़ा लेते हैं। शेर भी डर कर वहां से चंपत हो जाता है।
शेर को कुत्तों ने दौड़ाया. गिर सोमनाथ के गांव में शिकार की खोज में आए शेर को कुत्तों ने भगाया. pic.twitter.com/x7N2vm9tna
— हम लोग We The People (@ajaychauhan41) March 22, 2023
वीडियो पर लोगों की अलग-अलग मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक ने लिखा कि कलयुग है, कुछ भी हो सकता है। तो दूसरे ने कहा, शेर जंगल का राजा होता है,,, घर का राजा डॉग, होता है..सहना पड़ता है..जय हिन्द...।
कलयुग है , कुछ भी सम्भव है
— विक्रम 'महरम'(शर्मा) (@MahramVikram) March 22, 2023
शेर जंगल का राजा होता है,,, घर का राजा डॉग, होता है,,, सहना पड़ता है,,, जय हिन्द,,,
— Rohit Yadav sp🚲🇧🇾🇮🇳 (@RohitYadavsp14) March 22, 2023
एक अन्य ने लिखा- यह इंटरवल के पहले की मूवी है, शेर शेर होता है। किसी ने लिखा- सच है बात है कुत्ता भी अपने इलाके का शेर होता है। एक यूजर ने लिखा- अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है।
ye interval se pehle ki movi hai
— VIJENDER PAWAR (@VijenderPawar) March 22, 2023
Sher Sher hota hai
सच बात है कुत्ता भी अपने इलाके का शेर होता है।
— Harish Meena (@harish__meena) March 23, 2023