लाइव न्यूज़ :

क्या राहुल गांधी के साथ खड़ी ये लड़की जामिया की प्रदर्शनकारी छात्रा है, जानें वायरल हो रहे दावे का सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 19, 2019 11:28 IST

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में रविवार (15 दिसंबर) को विरोध प्रदर्शन हुए थे। विरोध उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया था जब पुलिस परिसर में घुस आई थी और वहां बल प्रयोग किया था।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी की इस लड़की के साथ वायरल तस्वीर गलत दावे के साथ शेयर की जा रही है। जामिया विरोध प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट और दावे किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के साथ एक हिजाब पहने मुस्लिम लड़की की तस्वीर वायरल की जा रही है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ खड़ी ये लड़की नागरिकता कानून के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए विरोध का चेहरा है। लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने भी इनके साथ मिलकर विरोध किया है। 

जामिया हिंसा के बाद पांच लड़कियों का पुलिस के साथ बहस का वीडियो सामने आया था, जिसमें एक लड़की चश्मे में थी, जिसका नाम आयशा रेना है। जो जामिया की इतिहास की छात्रा है। इन्हें सोशल मीडिया पर हिंसा के बाद ही जामिया विरोध प्रदर्शन का चेहरा बताया जा रहा था। इनके साथ नामी पत्रकार बरखा दत्त ने भी तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद राहुल गांधी के साथ हिजाब वाली लड़की की तस्वीर शेयर कर यह दावा किया जा रहा है ये लड़की भी जामिया विरोध प्रदर्शन में शामिल थी। 

क्या है सच्चाई? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर तो सही है लेकिन इसको जिस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है वह गलत है। असल में यह लड़की को जायिया की छात्रा नहीं हैं। बल्कि 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा हैं। राहुल गांधी के साथ मंच पर यह छात्रा उनके संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में मंच पर दिखीं थी। 

राहुल गांधी दिसंबर 2019 के शुरुआती हफ्ते में केरल के वायनाड में मलप्पुरम स्थित एक स्कूल में गए और छात्रों को संबोधित किया था। इस दौरान 11वीं में पढ़ने वाली सफा राहुल गांधी की ट्रांसलेटर बनीं। इसी के बाद से सफा की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी। अपने भाषण के आखिरी में राहुल गांधी ने सफा से हाथ मिलाया और चॉकलेट बार गिफ्ट की थी। 

गूगल पर 'राहुल गांधी ट्रांसलेटर' अंग्रेजी या हिंदी दोनों कीवर्ड सर्च करने पर आपको राहुल गांधी और सफा की ये खबर मिल जाएगी। इसके अलावा गूगल रिवर्स इमेज भी जाने पर इस तस्वीर का पता चल जाएगा। राहुल गांधी के साथ सफा की तस्वीर गलत दावों के साथ वायरल की जा रही है। 

टॅग्स :राहुल गांधीवायरल कंटेंटवायरल वीडियोजामिया मिल्लिया इस्लामियानागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी