लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी की जयंती पर यूजर ने शेयर किया अटल बिहारी वाजपेयी का वीडियो, कहा- देख लीजिए, वाजपेयी ने 'दुर्गा' कहा था या नहीं?

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 19, 2019 14:03 IST

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आज जन्मदिन है। इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली और वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देइंदिरा गांधी की जयंती पर ट्विटर पर हैशटैग #IndiraGandhi ट्रेंड कर रहा है।वीडियो में टीवी पत्रकार रजत शर्मा को दिए इंटरव्यू में अटल बिहारी वाजपेयी कहते हुए दिख रहे हैं कि उन्होंने कभी भी इंदिरा गांधी को 'दुर्गा' नहीं कहा।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में चंद लोग ऐसे हुए हैं, जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी, उन्हीं में से एक थीं इंदिरा गांधी। आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली और वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। इंदिरा गांधी की जयंती पर ट्विटर पर हैशटैग #IndiraGandhi ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ कई लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का वह वीडियो भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने सफाई दी थी कि उन्होंने कभी इंदिरा गांधी को 'दुर्गा' कहकर संबोधित नहीं किया। 

इस वीडियो को शेयर कर लोग लिख रहे हैं कि जिन-जिन लोगों को यह दुविधा है अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी इंदिरा गांधी को 'दुर्गा' कहा था वह यह वीडियो जरूर देख लें। इस वीडियो में टीवी पत्रकार रजत शर्मा को दिए इंटरव्यू में अटल बिहारी वाजपेयी कहते हुए दिख रहे हैं कि उन्होंने कभी भी इंदिरा गांधी को 'दुर्गा' नहीं कहा।

अटल बिहारी वाजपेयी से जब टीवी पत्रकार रजत शर्मा पूछते हैं कि क्या आपने इंदिरा गांधी को 'दुर्गा' कहा था? तो जवाब में पूर्व पीएम ने कहा, ''नहीं मैंने नहीं कहा था। ये अखबार वालों ने छापा दिया। मैं खंडन करता रहा कि नहीं मैंने नहीं कहा है, लेकिन वह कहते रहे नहीं कहा है कहा है। फिर इसपर बड़ी खोज हुई श्रीमति पुपुल जयकर ने इंदिरा जी के बारे में एक पुस्तक लिखी थी। वह उस पुस्तक में इस बात का उल्लेख करना चाहतीं थी कि मैंने इंदिरा गांधी को दुर्गा कहा था। फिर वह मुझसे पूछने आईं थी लेकिन मैंने कहा कि नहीं मैंने नहीं कहा था। मेरे नाम से छप गया था जरूर लेकिन मैंने ऐसा नहीं कहा था।'' 

टॅग्स :इंदिरा गाँधीअटल बिहारी वाजपेयीवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी