'4 समोसे भिजवा दो', लॉकडाउन के दौरान शख्स की अजीब मांग, DM ने घर भिजवाए फिर दी ऐसी सजा
By पल्लवी कुमारी | Published: March 30, 2020 09:07 AM2020-03-30T09:07:20+5:302020-03-30T09:07:20+5:30
स्वास्थ्य मंत्रालय ने के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 106 सामने आने के बाद रविवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,024 हो गए और आठ और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई।
रामपुर: देश में कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन का जहां कुछ लोग पालन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी कर अजीब हरकतें कर रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है। रामपुर जिले का रहने वाला शख्स लॉकडाउन के दौरान कॉल करके समोसे मांग रहा था। उसने समोसे मांगने के लिए सीधे कंट्रोल रूम फोन किया था। इसके बाद डीएम ने उक्त व्यक्ति के पास समोसे भेजे और उसके बाद सजा के तौर पर उससे नाली साफ करवाई।
रामपुर डीएम की ओर से किए ट्वीट में लिखा है, 4 समोसा भिजवा दो... चेतावनी के बाद आखिर भिजवाना ही पड़ा। अनावश्यक मांग कर कंट्रोल रूम को परेशान करने वाले व्यक्ति से सामाजिक कार्य के तहत नाली सफाई का कार्य कराया गया।
4 समोसा भिजवा दो... चेतावनी के बाद आखिर भिजवाना ही पड़ा।
— DM Rampur (@DeoRampur) March 29, 2020
अनावश्यक मांग कर कंट्रोल रूम को परेशान करने वाले व्यक्ति से सामाजिक कार्य के तहत् नाली सफाई का कार्य कराया गया। pic.twitter.com/88aFRxZpt2
रामपुर डीएम ने कहा है कि व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों से समाजिक कार्यों में मदद ली जाएगी। शख्स कंट्रोल रूम में बार-बार कॉल करके कर्मचारियों को तंग कर रहा था और समोसे मांग रहा था। जिसके बाद उसे सबक सिखाने के लिए डीएम ने उससे नाली साफ करवाई।
नाली साफ कर सामाजिक कार्य में योगदान देकर प्रशासन को सहयोग देते व्यवस्था का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति।
— DM Rampur (@DeoRampur) March 29, 2020
राष्ट्रीय आपदा के समय आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।
जिम्मेदार नागरिक बनें।
स्वस्थ रहें। सुरक्षित रहें। pic.twitter.com/4vMMp97OLp
एक अन्य ट्वीट में रामपुर डीएम ने लिखा, 'नाली साफ कर सामाजिक कार्य में योगदान देकर प्रशासन को सहयोग देते व्यवस्था का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति। राष्ट्रीय आपदा के समय आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है। जिम्मेदार नागरिक बनें। स्वस्थ रहें। सुरक्षित रहें।'