बिन कश्मीर भारत का नक्शा साझा कर कांग्रेस ने साधा योगी-यूपी पुलिस पर निशाना, यूजर्स पार्टी पर बरस पड़े
By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 27, 2019 16:55 IST2019-12-27T16:55:15+5:302019-12-27T16:55:15+5:30
भारत के खंडित नक्शे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस पर गुस्सा उड़ेल रहे हैं। इसके अलाना योगी को जो रस्सी पकड़े हुए चित्रित किया गया है, उसके एक सिरे पर सांप का मुंह दिखाया गया है।

महिला कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से पहले यह तस्वीर ट्वीट की गई, फिर डिलीट कर दी गई।
कांग्रेस पार्टी बिना कश्मीर वाले के भारत के नक्शे को सोशल मीडिया में साझा करने पर ट्रोल हो रही है। दरअसल, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संशोधित नागरिकता कानून की अलोचना करते हुए एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में कांग्रेस की महिला शाखा के ट्विटर हैडल ने एक तस्वीर इस्तेमाल की, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथ में रस्सी में जकड़ा हुआ भारत का खंडित नक्शा लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर गायब है।
भारत के खंडित नक्शे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस पर गुस्सा उड़ेल रहे हैं। इसके अलाना योगी को जो रस्सी पकड़े हुए चित्रित किया गया है, उसके एक सिरे पर सांप का मुंह दिखाया गया है। फोटो पर अंग्रेजी में टेक्स्ट लिखा गया, ''STOP YOGI ADITYANATH"।
महिला कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, ''जहां आवाम के खिलाफ साजिशें हों शान से, जहां पे बेगुनाह हाथ धो रहे हों जान से, जहां पे लब्जे-अमन एक खौफनाक राज हो, जहां कबूतरों का सरपरस्त एक बाज हो, वहां न चुप रहेंगे हम, कहेंगे हां कहेंगे हम।''
महिला कांग्रेस के इस ट्वीट में दिखाए गए नक्शे को लेकर एक यूजर ने लिखा- क्या इसे किसी पाकिस्तानी ने बनाया और तुम्हे भेजा था महिला कांग्रेस।
It’s insane that the Congress would put out a map of India that doesn’t include Kashmir. Did someone from Pakistan make this and send it to you, @INCIndia? pic.twitter.com/fcQR6Pi0ym
— Ishita Yadav (@IshitaYadav) December 27, 2019
एक यूजर ने लिखा, ''उत्तर प्रदेश पुलिस कृपया महिला कांग्रेस द्वारा साझा किए गए भारत के विकृत नक्शे को लेकर कुछ कार्रवाई करें।''
@Uppolice please take some action against distorted map of india by @INCIndiahttps://t.co/z9zQUJxmOb
— Tarun Lad (@lad_tarun) December 27, 2019
देवा नाम के यूजर ने लिखा कि कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आपको शर्म आनी चाहिए कि आपकी पार्टी कश्मीर को भारत हिस्सा भी नहीं समझती है।
Shame on you @INCIndia and shame on you @RahulGandhi@priyankagandhi your party doesn't even consider Kashmir as India's part. https://t.co/GRWmvJvwx6
— देवा (@kurolya) December 27, 2019
एक यूजर ने लिखा, ''कांग्रेस पहले ही अपने नक्शे में पाकिस्तान को कश्मीर दे चुकी है।''
Congress has already given Kashmir to Pakistan in their map.@RahulGandhi@ShashiTharoorhttps://t.co/TSs9UIbdRD
— Great Sardar (@hindumax) December 27, 2019
बता दें कि यूजर्स द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद महिला कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट डिलीट कर दिया।
