लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हैशटैग चौकीदार चोर है, यूजर ने कहा- भागीदार नहीं गुनाहगार भी हैं

By भारती द्विवेदी | Updated: September 21, 2018 16:49 IST

नीरज भाटिया लिखते हैं- 'ये सरकार सिर्फ अपने 15-20 सूट-बूट दोस्तों के लिए काम कर रही है। जो देश का चौकीदार है, वहीं भागीदार चोर है।'

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबर: इस समय में ट्विटर पर 'चौकीदार चोर है' हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। ये हैशटैग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चल रहा है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (20 सितंबर) को राजस्थान में एक रैली के दौरान पीएम मोदी और वसुंधरा राजे सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी नें राफेल डील का मुद्दा उठाते हुए कहा- 'गली-गली में शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है।' राहुल के इस भाषण के बाद से ट्विटर पर 'चौकीदार चोर है' हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

राहुल ने रैली में क्या कहा, पहले वो देखिए:

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने कई भाषणों में कहा था कि वो देश के प्रधानमंत्री नहीं बल्कि चौकीदार बनाना चाहते हैं। लेकिन जब से नीरव मोदी, विजय माल्या और राफेल वाला मुद्दा सामने आया है, कांग्रेस लगातार नरेंद्र मोदी को उनके इस नारे के लिए ताने दे रही है।

सोशल मीडिया पर इस हैशटैग के साथ लोगों ने काफी कुछ लिखा है। नेहा नाम की एक यूजर ने मोदी सरकार में हुए सारे स्कैमों को गिनाते हुए एक कार्टून शेयर किया है।

नीरज भाटिया लिखते हैं- 'ये सरकार सिर्फ अपने 15-20 सूट-बूट दोस्तों के लिए काम कर रही है। जो देश का चौकीदार है, वहीं भागीदार चोर है।'

हिसिबा लिखती हैं- 'मोदी जी उस प्रकार के चौकीदार हैं, जो 50-50 पार्टनरशिप पर चोरों के साथ काम कर रहे हैं, जो देश को लूट रहे हैं।'

छत्तीसगढ़ कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल लिखते हैं- 'हमारे प्रधानमंत्री चौकीदार नहीं हैं। वो भागीदार औप गुनाहगार भी हैं।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल