लाइव न्यूज़ :

मालिक छोड़कर गया तो कुत्ते ने तालाब में तैरा दी कार, मजेदार वीडियो देख लोग हो रहे लोटपोट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 19, 2019 11:25 IST

कार मालिक के जाते ही कुत्ते को पता नहीं क्या सूझी कि उसने गियर बदल दिया। इतने भर की देर थी कि गाड़ी सामने तालाब में उतर गई और तैरने लगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकेन केनी नाम के यूजर ने लिखा, कुत्ता तालाब में कार धोने की कोशिश कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि कुत्ते ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे खाया न जाए। 

चीन के झेनजियांग प्रांत के झिंगुआंग गांव में एक मजेदार घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला हालांकि बीते दस दिसंबर का है लेकिन बात इतनी दिलचस्प है कि लोग खूब मजे ले रहे हैं। 

एक स्थानीय दुकानदार ने पानी भरे एक छोटे से तालाब के किनारे अपनी कार खड़ी की हुई थी। वह कार से कहीं जाने को था कि तभी उसे घर के भीतर से कुछ और सामान लेने के लिए जाना पड़ा। इस दौरान कार में उसका पालतू कुत्ता मौजूद था। दुकानदार जब कुत्ते को कार में छोड़कर गया तब गाड़ी चालू हालत में खड़ी थी। 

कार मालिक के जाते ही कुत्ते को पता नहीं क्या सूझी कि उसने गियर बदल दिया। इतने भर की देर थी कि गाड़ी सामने तालाब में उतर गई और तैरने लगी। 

कार मालिक जैसे ही वापस आया तो पानी में कार को देखकर हक्का-बक्का रह गया। वह समझ गया कि सारी करतूत कुत्ते की है और फौन रेस्क्यू ऑपरेशन की सुध ली।

कार मालिक दया प्रवृत्ति का था जो उसने कार की परवाह करने के बजाय पहले कुत्ते की जान बचाना जरूरी समझा। वह पड़ोस से लकड़ी का अक तख्ता ले आया और कार में कुछ इस तरीके से सटाया कि कुत्ते को बचाया जा सके। इस तरह कार की सनरूफ के जरिये मालिक ने कुत्ते की जान बचा ली। 

सीजीटीएन नाम के यूट्यूब चैनल ने इस घटना का वीडियो जारी किया है। इसे लेकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कुत्ता जीनियस है।

केन केनी नाम के यूजर ने लिखा, कुत्ता तालाब में कार धोने की कोशिश कर रहा है। 

केन चुंग ने लिखा कि कार को ड्रायर में रखो और यह सही हो जाएगी। 

यहां देखें वीडियो- 

एक यूजर ने लिखा कि कुत्ते ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे खाया न जाए। 

एक यूजर ने लिखा कि अब कुत्ता अपने मालिक के पेट में होगा। 

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबवायरल कंटेंटचीनयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'