चीन: गर्मी का जबरदस्त कहर, महिला ने कार की बोनट पर पकाईं मछली
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 7, 2018 04:56 PM2018-06-07T16:56:11+5:302018-06-07T16:56:11+5:30
गर्मी का कहर जारी है, हर कोई इससे खासा परेशान सा भी नजर आ रहा है। वहीं, चीन में भी गर्मी का कहर कुछ ऐसा है ही यहां एक महिला ने कार के बोनट पर मछली ही बना डाली है।
बीजिंग, 7 जून : गर्मी का कहर जारी है, हर कोई इससे खासा परेशान सा भी नजर आ रहा है। वहीं, चीन में भी गर्मी का कहर कुछ ऐसा है ही यहां एक महिला ने कार के बोनट पर मछली ही बना डाली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन में गर्मी किस कदर है।
दरअसल चीन का यह मामला कुछ ऐसा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक चाईनीज अख़बार 'पीपुल्स डेली' ने इससे जुडी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक महिला कार के बोनट पर मछली पका रही है। ट्वीट में लिखा है कि चीन के पूर्वी बिंझाउ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस हो गया है। तापमान इतना अधिक है कि एक महिला ने तो यहाँ कार के बोनट पर मछली भी पका ली है।
It's sizzling hot! A woman fries fish on a burning hot car hood as temperatures neared 40 °C in Binzhou, east China’s Shandong province on Tuesday. pic.twitter.com/r9pGldjePS
— People's Daily,China (@PDChina) June 6, 2018
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि महिला ने कार के बोनट पर सात से आठ मछली रखीं हैं और उसके बाद उसने ठीक वैसे ही उसको पकाना शुरू कर दिया जैसे की हम अपने घर में फ्राइंग पेन में बनाते समय करते हैं। उसने मछली को उलट पलट करना शुरू कर दिया।
उसके बाद आप देख सकते हैं की महिला ने मछली को चॉपस्टिक से पकड़ रखा है जिसमे ऐसा लग रहा है कि मछली पक चुकी है। हालांकि ऐसा मामला पहली बार सामने नहीं आया है इससे पहले भी एक शख्श ने ओडिशा के तीलगढ़ में रोड पर अंडा पकाया था। उस समय ओडिशा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था।