लाइव न्यूज़ :

OMG! सन् 1972 में चोरी हुई थी 50 करोड़ की 'नटराज मूर्ति', 47 साल बाद केस दर्ज

By भाषा | Updated: February 16, 2019 14:59 IST

50 करोड़ रुपये की मूर्ति कुंभकोणम के समीप थंदन्थोत्तम गांव में शिव मंदिर से 1972 में चोरी हुई थी। इससे पहले 1971 में भी इसी मंदिर से 60 करोड़ रुपये के मूल्य की पांच मूर्तियां चोरी हुई थीं।

Open in App

तमिलनाडु स्थित कुंभकोणम के एक मंदिर से प्राचीन नटराज की मूर्ति चोरी होने के चार दशक बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। राज्य पुलिस की मूर्ति शाखा ने बताया कि 50 करोड़ रुपये की मूर्ति कुंभकोणम के समीप थंदन्थोत्तम गांव में शिव मंदिर से 1972 में चोरी हुई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 1971 में भी इसी मंदिर से 60 करोड़ रुपये के मूल्य की पांच मूर्तियां चोरी हुई थीं।

चोरी की दूसरी घटना के बाद मंदिर में अन्य मूर्तियों को यहां एक मंदिर के सुरक्षा लॉकर में रख दिया गया। हालांकि चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन पिछले 47 साल से कोई मामला दर्ज नहीं था और स्थानीय पुलिस ने उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया कि क्यों कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

ऐसा संदेह है कि नटराज की चोरी की गई मूर्ति इंग्लैंड में थी, जहां इसे तस्करी कर अमेरिका ले जाया गया। ऐसी भी शिकायतें हैं कि लॉकर में रखी मूर्तियों के स्थान पर नकली मूर्तियां रख दी गई हैं और इसकी पुष्टि करने के लिए जांच चल रही है।

टॅग्स :तमिलनाडुवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल