जब हॉरर फिल्म में भूत की एक्टिंग करते वक्त सच में एक्ट्रेस के अंदर घुस गई आत्मा, देखें वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Published: February 12, 2018 05:40 PM2018-02-12T17:40:48+5:302018-02-12T18:05:12+5:30
एक्ट्रेस के साथ घटी ये पूरी घटना को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
कंबोडिया, 12 फरवरी। आप में से कई लोग भूत और सुपरनैचुरल जैसी चीजों में विश्वास नहीं करते होंगे। हालांकि वैज्ञानिकों का भी मानना है कि सुपरनैचुरल जैसी चीजें होती हैं। जिन लोगों को भूतों और सुपरनैचुरल जैसी चीजों में विश्वास है, वह हॉरर फिल्म देखते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आप जो हॉरर फिल्म देख रहे हैं, उसमें भूत बनी एक्ट्रेस में सचमुच का आत्मा घुस जाए। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं, जिसको सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअसल, कंबोडिया में एक हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान भूत का किरदार निभा रही एक कंबोडिया एक्ट्रेस के अंदर सच में आत्मा घुस गई और उसने अपने को-स्टार पर हमला बोल दिया। उसने शूटिंग के दौरान ही अपने को-स्टार का सच में वायर से गला दबाने लगी। जिससे उसके गले पर भी निशान पड़ गया। इस घटना के बारे में फेसबुक पर पोस्ट कर को-स्टार के गले पर आए जख्म को भी दिखाया गया है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक यूजर सोखात्यथ ने तीन तस्वीरों और एक वीडियो के साथ शेयर किया। इस वीडियो को लगभग 2 करोड़ लोगों ने देखा है। यह वीडियो 29 जनवरी को पोस्ट हुआ है।
हालांकि इस पोस्ट की प्रमाणिकता की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। इस वायरल वीडियो में कास्ट और क्रू मेंबर्स उस एक्ट्रेस के अंदर घुसी एक ऐसी सुपरनैचुरल चीज से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। वह उस एक्ट्रेस के अंदर घुसी स्पिरिट से बोल रहे हैं कि वह एक्ट्रेस के शरीर को छोड़ दे।