लाइव न्यूज़ :

'विजय रुपाणी म्यांमार क्यों नहीं चले जाते?' मुस्लिमों के लिए 150 और हिंदुओं के लिए 1 देश बताने पर गुजरात के सीएम हुए ट्रोल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 25, 2019 14:48 IST

संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एक रैली में कुछ ऐसा बयान दे गए, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की अलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देCAA के समर्थन में गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि मुस्लिमों के पास बसने के लिए 150 इस्लामिक देश हैं लेकिन हिंदुओं के पास केवल एक देश है।विजय रूपाणी अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर उन्हें म्यांमार जाने की सलाह दे रहे हैं।

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के समर्थन में रैली कर रहे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कुछ ऐसा बोल गए कि सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय रूपाणी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के बाहर मंगलवार को आयोजित एक रैली में कहा था, ''मुस्लिमों के पास बसने के लिए 150 देश है, हिंदुओं के पास केवल भारत है। अगर वे वापस आना चाहते हैं तो क्या दिक्कत है?''

सीएम रूपाणी की इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हीं की मूल श्रोत के पीछे पड़ गए हैं। 

द एज ऑफ बनारस नाम के यूजर ने लिखा, ''विजय रूपाणी अपने जन्म स्थान म्यांमार वापस क्यों नहीं चले जाते?''

जोया रसूल नाम की यूजर ने लिखा, ''आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि रूपानी 1960 में बर्मा से भारत आए थे। वह अब गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। भारत ने हमेशा सताए हुए अल्पसंख्यकों का स्वागत किया है। यह वैसा नहीं है जो मोदी-शाह कर रहे हैं। उनके अपने मुख्यमंत्री एक उदाहरण हैं। डेढ़ देशों को लेकर उनका बयान इतना बचकाना है कि उसकी निंदा भी नहीं की जा सकती है।''

सौमदरम नाम के यूजर ने लिखा, ''विजय रूपाणी और गडकरी एक ही बात कहते हैं कि बहुत से मुस्लिम देश हैं लेकिन हिंदू देश नहीं है। हिंदू कहां जाएंगे? कैसी गलत सोच है? क्या दूसरे देशों में हिंदू नहीं रह रहे हैं? तो हिंदुओं के लिए हिंदू देश और ईसाइयों के लिए ईसाई देश.. यह आरएसएस की सोच में मूल दोष है।''

साजिद पटेल नाम के यूजर ने लिखा, ''उनसे जब सवाल किया जाता है तो उनकी यही सोच है कि मुस्लिम डेढ़ सौ देश जा सकते हैं और हिंदुओं के पास केवल भारत है।''

मिस्टर शाज नाम के यूजर ने लिखा, ''पहली बात तो विजय रूपाणी खुद शरणार्थी हैं। मुझे बताओ के वह कैसे नागरिकता को लेकर बात कर सकते हैं?''

एक यूजर ने लिखा, ''भगवान कृपया जल्दी प्रतिक्रिया दो..।''

आर्या नाम के यूजर ने लिखा, ''उन्हें उनके देश वापस भेज देना चाहिए। विजय रूपाणी वापस जाओ।''

और इन्हीं विजय रूपाणी का जन्म म्यांमार में हुआ था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)विजय रुपानीगुजरातवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल