Video: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया था पिंजरा, मुर्गी चुराने के लालच में फंस गया होमो सेपियन्स, देखें यहां

By रुस्तम राणा | Published: February 24, 2023 05:21 PM2023-02-24T17:21:52+5:302023-02-24T18:04:49+5:30

लोगों ने पिंजरे में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण को पिंचरे से बाहर निकाला गया।  

Bulandshahr: Pinchara was planted to catch leopard, a man got trapped in the greed of stealing hen | Video: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया था पिंजरा, मुर्गी चुराने के लालच में फंस गया होमो सेपियन्स, देखें यहां

Video: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया था पिंजरा, मुर्गी चुराने के लालच में फंस गया होमो सेपियन्स, देखें यहां

Highlightsवन विभाग ने तेंदुए के लिए जाल बिछाया था, इसके लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गे को रखा गया थालेकिन जाल में तेंदुआ नहीं बल्कि मुर्गी चुराने के चक्कर में एक इंसान फंस गयालोगों ने जाल में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

बुलंदशहर:उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक ग्रामीण फंस गया। वह पिंजरे में तेंदुए को पकड़ने के लिए चारे के रूप में बांधी गई मुर्गी को चुराने के चक्कर में पिंजरे के अंदर घुसा। जैसे ही वह मुर्गी को लेने के लिए पिंचरे के अंदर घुसा वैसे ही पिंजरा बंद हो गया और वह उसमें फंस गया। लोगों ने पिंजरे में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण को पिंजरे से बाहर निकाला गया।  

बुलंदशहर वनविभाग के एसडीओ राधेश्याम ने इस अजीबो-गरीब घटना को लेकर कहा कि हमें एक तेंदुए के बारे में सूचना मिली थी। हमने अपनी टीम के साथ खेतों में छानबीन की लेकिन जब तेंदुआ नहीं मिला तो हमने पिंजरा लगाया। पिंजरे में एक मुर्गा था और जब एक व्यक्ति ने मुर्गे को पकड़ा तो पिंजरा बंद हो गया। हमने तुरंत उसे पिंजरे से निकाला। 

वहीं पिंचरे फंसे शख्स का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गा रखा गया था पर मुर्गा चुराने के लालच में फंस गया ये होमो सेपियन्स। वनकर्मियों ने बाहर निकाला। 

वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, लालच का नतीजा हमेशा बुरा ही होता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अगौता थाना क्षेत्र के गांव बसेंदुआ में देखने को मिला। यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था, जिसमें जिंदा मुर्गा रखा था। लेकिन मुर्गे के लालच में पहुंचा एक ग्रामीण पिंजरे में फंस गया।

Web Title: Bulandshahr: Pinchara was planted to catch leopard, a man got trapped in the greed of stealing hen

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे