और बिजनेसमैन ने किया ऐसा काम, 8183 करोड़ रुपये कर्मचारियों में बांटे...और बन गए सभी करोड़पति

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 26, 2020 07:47 PM2020-11-26T19:47:54+5:302020-11-26T19:48:58+5:30

मैथ्यू ने अपनी कंपनी के प्रॉफिट में से 830 मिलियन पाउंड यानी करीब 8183 करोड़ रुपये के शेयर अपनी कंपनी के कर्मचारियों में बांट दिए। उन्होंने बाय बैक स्कीम चलाई और यह सभी कर्मचारियों के लिए थी।

british billionaire Matthew Moulding billion bonus gives share of profits to employees millionaires | और बिजनेसमैन ने किया ऐसा काम, 8183 करोड़ रुपये कर्मचारियों में बांटे...और बन गए सभी करोड़पति

 मैथ्यू की पर्सनल असिसटेंट कहती हैं कि इसे इतने पैसे मिले हैं कि वह 36 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले सकती हैं। (file photo)

Highlights इस कंपनी का नाम द हट ग्रुप है। मालिक का नाम मैथ्यू मोल्डिंग हैं। स्कीम का फायदा उन कर्मचारियों को मिला, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।

लंदनः बिजनेसमैन मैथ्यू मोल्डिंग ने ऐसा काम किया की सभी तारीफ कर रहे हैं। ब्रिटिश व्यवसायी ने अपनी कंपनी के प्रॉफिट शेयर्स को कर्मचारियों के बीच बांट दिया।

कंपनी के सभी कर्मचारी करोड़पति बन गए। उन्होंने ऐसे समय में निर्णय लिया जब कंपनी का शेयर तेजी से आगे बढ़ रहा था और कंपनी को ज्यादा फायदा हो रहा था। इस कंपनी का नाम द हट ग्रुप है। इसके मालिक का नाम मैथ्यू मोल्डिंग हैं। 

मैथ्यू ने अपनी कंपनी के प्रॉफिट में से 830 मिलियन पाउंड यानी करीब 8183 करोड़ रुपये के शेयर अपनी कंपनी के कर्मचारियों में बांट दिए। उन्होंने बाय बैक स्कीम चलाई और यह सभी कर्मचारियों के लिए थी। किसी ने भी यह नहीं सोचा कि उस कंपनी के कर्मचारियों को इस योजना का लाभ कैसे मिला।

स्कीम का फायदा उन कर्मचारियों को मिला

स्कीम का फायदा उन कर्मचारियों को मिला, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। इस योजना का लाभ कंपनी के ड्राइवरों के साथ-साथ उनके निजी सहायकों को भी मिला। मैथ्यू की पर्सनल असिसटेंट कहती हैं कि इसे इतने पैसे मिले हैं कि वह 36 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले सकती हैं।

ब्रिटेन के अखबार मिरर से बातचीत में मैथ्यू मोल्डिंग ने कहा कि मैंने कंपनी में सभी कर्मचारियों के साथ मुनाफे को साझा करने का फैसला किया। इसीलिए यह योजना शुरू की गई थी। सभी को एक बड़ी राशि मिली है। कई इस समय व्यापार के खिलाफ बोल रहे थे। लेकिन मुझे भरोसा था कि शेयर ऊपर जाएंगे। लेकिन कोई भी पूर्ण नहीं है, लेकिन वे मुनाफे और धन का एक हिस्सा चाहते हैं। 

बाजार पूंजीकरण लगभग 80,521 करोड़ रुपये बताया गया था

कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 80,521 करोड़ रुपये बताया गया था। कंपनी वर्तमान में 164 देशों में काम करती है। पहली बार, मैथ्यू को फोर्ब्स के अरबपतियों में से एक नामित किया गया है। मैथ्यू ने 2004 में जॉन गैलमोर के साथ द हट की सह-स्थापना की। उनकी कंपनी पिछले 16 वर्षों से लाभ कमा रही है। 

उन्होंने अपने शेयरहोल्डर्स को 1.1 बिलियन डॉलर्स यानी 8122 करोड़ रुपयों का बोनस दिया है। शेयर स्कीम से कंपनी के करीब 200 कर्मचारियों को सीधा लाभ हुआ है, वो करोड़पति बन चुके हैं। द हट ग्रुप एक ई-कॉमर्स बिजनेस हैं। मैथ्यू मोल्डिंग जिमिंग के शौकीन है। काफी फिट रहते हैं।

लैम्बोर्गिनी चलाते हैं। खास तौर से अपने प्रोटीन शेक्स और अपने ब्रांड्स के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए जाने जाते हैं, मैथ्यू को कई बिजनेस अवॉर्ड मिल चुके हैं। दुनियाभर के कई दिग्गज नेताओं से परिचय है, मैथ्यू अपनी शानदार पार्टियों के लिए भी जाने जाते हैं।

Web Title: british billionaire Matthew Moulding billion bonus gives share of profits to employees millionaires

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे