दुल्हन ने दूल्हे की दाढ़ी देखकर शादी से किया इनकार, बारात लौटी बैरंग
By संदीप दाहिमा | Updated: June 11, 2025 15:03 IST2025-06-11T15:03:41+5:302025-06-11T15:03:41+5:30
Bride Cancelled Marry Bearded Groom: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने दुल्हे को दाढ़ी देखकर उससे शादी करने से मना कर दिया।

दुल्हन ने दूल्हे की दाढ़ी देखकर शादी से किया इनकार, बारात लौटी बैरंग
UP Groom Beard Marriage Cancelled: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने दुल्हे को दाढ़ी देखकर उससे शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने बोला की वह क्लीन शेव वाले दुल्हे से ही शादी करेगी, शादी की सारी तैयारियां बेकार हो गईं। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गई थी, मगर दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही जिसके बाद जिसके बाद दूल्हे पक्ष के काफी समझाने के बाद भी दुल्हन अनीता नहीं मानी और बारात लौट गई। हैरान करने वाली बात यह है की अगले दिन बारात फिर वापस आई और दूल्हा जिनका नाम विमल बताया जा रहा है पूरी तरह क्लीन शेव होकर पहुंचा और शादी की रस्में फिर से शुरू हुईं और शादी अच्छे से संपन्न हुईं।
सीतापुर: दुल्हन को चाहिए था क्लीन शेव दूल्हा, दाढ़ी देखकर फेरे से किया इनकार, बारात लौटी बैरंग
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 11, 2025
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक अनोखा विवाह विवाद चर्चा का विषय बन गया। यहां दुल्हन अनीता ने इसलिए फेरे लेने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा विमल ने दाढ़ी रखी थी, जबकि वह क्लीन शेव… pic.twitter.com/4yYmi9rf6L