लाइव न्यूज़ :

8 दिनों से बीजेपी की वेबसाइट ठप, हैकर ने उड़ाया डिजिटल इंडिया का मजाक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 12, 2019 13:16 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वेबसाइट http://www.bjp.org/ किसी प्रकार के 'अतिक्रमण(ट्रांसग्रेसन)' या 'हैकिंग' के बाद 8 दिनों से ठप पड़ हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक हफ्ते पहले कहा था कि पोर्टल आज या कल में शुरू हो जाएगा लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है।बीजेपी वेबसाइट के ठप पड़ने के बाद सोशल मीडिया पर पार्टी और सरकार का मजाक उड़ रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वेबसाइट http://www.bjp.org/ किसी प्रकार के 'अतिक्रमण(ट्रांसग्रेसन)' या 'हैकिंग' के बाद 8 दिनों से ठप पड़ हुई है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक हफ्ते पहले कहा था कि पोर्टल आज या कल में शुरू हो जाएगा लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है।

बीजेपी वेबसाइट के ठप पड़ने के बाद सोशल मीडिया पर पार्टी और सरकार का मजाक उड़ रहा है। जाने माने हैकर एलियट एंडरसन ने ट्विवटर पर बीजेपी पार्टी पर तंज कसा है।

 

.@BJP4India: Bla-bla-bla #DigitalIndia!Hackers: Hold my beer pic.twitter.com/oTFvn0IUnC— Elliot Alderson (@fs0c131y) March 12, 2019

क्या कहना है विशेषज्ञों का

एथिकल साइबर हैकरों के मुताबिक, एक पोर्टल जो चार-पांच दिनों से डाउन है, वह इसी अवस्था में तभी रह सकता है जब पूरी कोडिंग की जा रही हो और सामग्रियों का भी निर्माण किया जा रहा हो।

जानकारों का कहना है, "ऐसा लग रहा है कि भाजपा पूरी वेबसाइट का फिर से निर्माण करवा रही है, न केवल डेटा आधार पर, बल्कि लगता है पूरा बैकअप ही समाप्त हो गया है। पहले स्थान पर अगर केवल रोजाना के बैकअप को भी किया जाएगा, तो भी उनकी वेबसाइट को फिर से शुरू होने में लंबा समय लगेगा। सामान्यत: हैकिंग या किसी तरह के अतिक्रमण की स्थिति में, सुरक्षा ऑडिट करने में दो-तीन घंटे लगते हैं और पोर्टल एक दिन में सामान्य हो जाता है। यह एक गंभीर हैकिंग प्रतीत होती है। इसमें स्टेटिक और डायनेमिक सामग्री समेत सबकुछ साफ हो गया लगता है।

आज की तारीख में भाजपा की वेबसाइट पर संदेश लिखा है, "हम जल्द ही वापस लौटेंगे! असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हम इस समय कुछ रखरखाव संबंधी कार्य कर रहे हैं। हम जल्द ही ऑनलाइन होंगे।"

टॅग्स :मोदी सरकारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल