लाइव न्यूज़ :

BJP नेता किरीट सोमैया ने CAA पर पूछे गए सवाल का 27 बार दोहराया एक ही जवाब, वायरल हुआ वीडियो, पत्रकार की भी हुई किरकिरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 14, 2020 11:56 IST

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने स्कूल को मिले नोटिस पर सवाल उठाया था। जिसके बाद रिपोर्टर ने उनसे यह सवाल पूछा था।

Open in App
ठळक मुद्देकई लोगों ने चैनले के पत्रकार की भी आलोचना की है। लोग लिख रहे हैं कि पत्रकार ने रोबोट की तरह सवाल पूछा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि किरीट सोमैया ने 27 बार इसी जवाब को दोहराया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पत्रकार को जवाब देते दिख रहे हैं। इस वीडियो में एक न्यूज चैनल का पत्रकार किरीट सोमैया से सीएए के समर्थन में हुए कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को ले जाने पर सवाल पूछ रहा है, इसके अलावा रिपोर्टर ने अलग-अलग तरीकों से सीएए और एनआरसी पर 20 से ज्यादा सवाल पूछ लेकिन किरीट सोमैया ने एक ही जवाब दिया। किरीट सोमैया ने हर सवाल के जवाब में कहा- मैंने आपको जवाब दे दिया। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि किरीट सोमैया ने 27 बार इसी जवाब को दोहराया है। चैनल के अंग्रेजी वेबसाइट ने भी दावा किया है कि किरीट सोमैया ने 27 बार एक ही जवाब को दोहराया। 

हालांकि ट्विटर पर कई यूजर ने न्यूज चैनल पर फेक वीडियो चलाने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर यह वीडियो वायरल हो गया है। कई लोगों ने चैनले के पत्रकार की भी आलोचना की है। लोग लिख रहे हैं कि पत्रकार ने रोबोट की तरह सवाल पूछा है। 

 

असल में बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने स्कूल को मिले नोटिस पर सवाल उठाया था। जिसके बाद रिपोर्टर ने उनसे यह सवाल पूछा था। शुक्रवार के दिन मुंबई के माटुंगा में दयानंद बालक बालिका विद्यालय के छात्रों को बीजेपी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में ले जाया गया था। जहां छात्रों को सीएए के बारे में जानकारी दी गई। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियोनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'