प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी "सुंदर आंखें" हो सकती हैं, आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित की टिप्पणी पर विवाद, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 21, 2023 04:58 PM2023-08-21T16:58:24+5:302023-08-21T16:59:30+5:30

आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने कहा, ‘‘जो लोग दैनिक आधार पर मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा स्निग्ध हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा।’’

bjp neta and minister Vijaykumar Gavit Speech says Eating fish daily can lead to "beautiful eyes" like actress Aishwarya Rai see video | प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी "सुंदर आंखें" हो सकती हैं, आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित की टिप्पणी पर विवाद, देखें वीडियो

file photo

Highlightsमंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं।क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? रोजाना मछली का सेवन करती थीं। क्या आपने उनकी आँखें देखी हैं?

मुंबईः महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने यह बयान देकर विवाद उत्पन्न कर दिया है कि प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी "सुंदर आंखें" हो सकती हैं। उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गावित ने कहा, ‘‘जो लोग दैनिक आधार पर मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा स्निग्ध हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा।’’ वीडियो में गावित यह कहते हुए सुने गए, ‘‘क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं।

वह रोजाना मछली का सेवन करती थीं। क्या आपने उनकी आँखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह होंगी।’’ गावित (68) की बेटी हीना गावित भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी त्वचा स्निग्ध बनती हैं।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक अमोल मिटकारी ने कहा कि मंत्री को इस तरह की "ओछी" टिप्पणी करने के बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा, ‘‘मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं। मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है।’’

Web Title: bjp neta and minister Vijaykumar Gavit Speech says Eating fish daily can lead to "beautiful eyes" like actress Aishwarya Rai see video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे