लाइव न्यूज़ :

'बिरयानी के मसाले पुरुषों की सेक्स क्षमता को कम कर रहे हैं, बंद करो दुकान', तृणमूल नेता ने दिया अजब-गजब फरमान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 24, 2022 19:11 IST

पश्चिम बंगाल स्थित कूच बिहार के नगरपालिका के अध्यक्ष और टीएमसी नेता रवींद्र नाथ घोष ने इलाके के दो बिरयानी की दुकानों को सील करने का आदेश दिया। आरोप है कि वहां बिकने वाली बिरयानी में कथिततौर पर ऐसे मसाले मिलाए जाते थे, जिनसे पुरुषों की सेक्स क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल के कूच बिहार में टीएमसी नेता रवींद्र घोष ने सुनाया अजीब-ओ-गरीब फरमानइलाके की दो बिरयानी को किया सील, आरोप है कि बिरयानी के मसालों से लोगों की सेक्स लाइफ खराब हो रही है कूच बिहार नगरपालिका अध्यक्ष रवींद्र घोष ने कहा कि दुकानें गैर-लाइसेंसी थीं, इसलिए किया गया सील

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के नेता और कूच बिहार नगरपालिका के अध्यक्ष रवींद्र नाथ घोष ने इलाके में बिरयानी बेचने वाली दो दुकानों को यह करते हुए बंद करने आदेश दिया कि इनके यहां की बिरयानी खाने से पुरुषों में सेक्स क्षमता कम हो रही है।

जब घोष के अजीब-ओ-गरीब फरमान ने तूल पकड़ा तो उन्होंने मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि सील की गई दोनों दुकानों के बारे में कई स्थानीय लोगों द्वारा शिकायतें की गई थीं, जिसके बाद उन्हें सील किया गया है। जानकारी के मुताबिक सील की गई दोनों दुकानें बिहार के मूल निवासी पप्पू खान की है। आरोप है कि पप्पू खान बिना लाइसेंस के यह दुकान चला रहे थे।

रवींद्र घोष ने कहा, "नगर की सभी खाद्य दुकानों पर भोजन की गुणवत्ता जांचने का काम नगर पालिका का है और उसी नियम के तहत मैं मैं उनकी दुकान पर गया था। मैंने उनसे दुकान का लाइसेंस मांगा, जिसे दिखाने में फेल रहे। इस कारण उनकी दोनों दुकानों को बंद कर दिया गया।"

वहीं इस घटना के संबंध में दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि सील की गई दोनों दुकानें कूचबिहार कस्बे के भवानीगंज बाजार में शनि देव मंदिर के ठीक बगल में थीं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बिरयानी की दोनों दुकानें ऐसे मसालों का इस्तेमाल हो रहा था, जिसके कारण बिरयानी खाने वाले पुरुषों की सेक्स क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

इस तरह की शिकायत के बाद रवींद्र घोष रविवार की शाम अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ पप्पू खान की दुकान पर पहुंचे और अफवाह के संबंध में दुकान के मालिक पप्पू और कर्मचारियों से पूछताछ की। घोष का आरोप है कि पप्पू और दुकान के अन्य कर्मचारी उनके साथ बहस करने लगे। जिसके बाद उन्होंने दुकान का व्यापार लाइसेंस मांगा। जिसके दिखाने में पप्पू खान असफल रहे। इस कारण बतौर नगर पालिका अध्यक्ष मैंने उनकी दुकानों को सील करने का आदेश दिया।

टॅग्स :बिरयानीपश्चिम बंगालभोजनTrinamool Congressटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल