लाइव न्यूज़ :

Bihar: युवक को अपनी सगी चाची से हुआ प्यार, शादी करने पहुंचा कोर्ट, मच गया हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2025 20:05 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार चाची और भतीजा अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के लोखारिया वार्ड 11 के रहने वाले हैं।  महिला को अपने पति के बड़े भाई के बेटे से प्रेम हो गया। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। युवक ने बताया कि दो माह पूर्व ही अपनी चाची से प्यार का इजहार किया।

Open in App
ठळक मुद्देचाची दो बच्चों की मां है, लेकिन प्यार में भतीजे ने इसकी परवाह नहीं कीचुपके चुपके मिलने से जब दोनों थक गए तो शादी करने का निर्णय लिया और शनिवार को पूर्णिया कोर्ट पहुंच गएचाची और भतीजे के प्यार और शादी को लेकर पूर्णिया कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच भिड़ंत हो गई

पटना:बिहार के पूर्णिया से प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां 22 साल के एक युवक को अपनी सगी चाची से प्यार हो गया। दोनों कोर्ट में शादी करने पहुंचे लेकिन वहां अलग बवाल हो गया। इसके बाद प्रेमी भतीजा थाने पहुंच गया। चाची दो बच्चों की मां है, लेकिन प्यार में भतीजे ने इसकी परवाह नहीं की। चुपके चुपके मिलने से जब दोनों थक गए तो शादी करने का निर्णय लिया और शनिवार को पूर्णिया कोर्ट पहुंच गए। चाची और भतीजे के प्यार और शादी को लेकर पूर्णिया कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच भिड़ंत हो गई।

बताया जाता है कि दोनों जब शादी करने पहुंचे तो वकीलों ने इस रिश्ते का विरोध किया। विरोध के बाद कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ता दो गुट में बंट गये और क्लाइंट को लेकर जमकर कहा-सुनी हुई। वकीलों की आपसी भिड़ंत के बीच पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले को शांत कराया। चाची के प्यार में पागल हुए भतीजे को पुलिस हिरासत में लेकर केहाट थाना लेकर चले गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चाची और भतीजा अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के लोखारिया वार्ड 11 के रहने वाले हैं।  महिला को अपने पति के बड़े भाई के बेटे से प्रेम हो गया। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। युवक ने बताया कि दो माह पूर्व ही अपनी चाची से प्यार का इजहार किया। चाची ने भी मेरे प्यार को स्वीकार कर लिया, इसके बाद दोनों वापस में मिलने लगे। रिश्ता आगे बढ़ा तो दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शनिवार को चाची और भतीजा घर से भागकर पूर्णिया व्यवहार न्यायालय पहुंचे। 

वहां वे एक वकील से शादी की बातचीत करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान माहौल बिगड़ा और कुछ वकीलों ने भतीजे की पिटाई कर दी। इस मामले में पूर्णिया कोर्ट के बाहर वकीलों के बीच ही भिड़ंत हो गई। दरअसल, एक गुट के वकीलों का  कहना था कि किसी भी क्लाइंट को रोक नहीं जा सकता और न ही उनके साथ मारपीट की जा सकती है। हर कोई अपने आप में स्वतंत्र हैं। जबकि दूसरे गुट के अधिवक्ताओं का कहना था युवक ने रिश्ते को तार-तार कर दिया है। 

इससे समाज में गलत संदेश जायेगा। इसी मसले पर वकीलों के दो गुट में कहासुनी हो गई। इस मामले में केहाट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। अब तक किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं आया है। अगर पुलिस को कोई आवेदन मिलता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों को थाने में ही रखा गया है।

टॅग्स :बिहारपूर्णिंया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल