यह भिखारी है या कोई मॉडल-वायरल फोटो को देख यूजर्स रहे गए दंग, किया पुष्पा के अल्लू अर्जुन से तुलना
By आजाद खान | Published: August 13, 2022 02:56 PM2022-08-13T14:56:53+5:302022-08-13T15:01:05+5:30
सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो को देख यूजर्स दंग रह गए है। उन्हें इस बात का विश्वास नहीं हो रहा है कि फोटो में कोई भिखारी है। यूजर्स इसकी तुलना मशहूर अभिनेता से भी कर रहे है।
Viral Photo: दिल्ली के एक भिखारी का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस भिखारी को देखकर भ्रमित हो रहे है कि यह भिखारी है या कोई मॉडल है।
आपको बता दें कि इस फोटो को शेयर करने के बाद अब तक इसे 20,000 लाइक्स मिल चुके है, वहीं कई यूजर्स ने इसे री-ट्वीट भी किया है। यूजर्स इसके लुक को लेकर इसकी तुलना आदित्य रॉय कपूर, ऋतिक रोशन और पुष्पा के अल्लू अर्जुन से भी कर रहे है।
क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो को कवलजीत सिंह बेदी नामक एक यूजर ने इसे ट्विटर पर शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में बेदी ने लिखा है, "दिल्ली का भिखारी।" बताया जा रहा है कि यह एक भिखारी है जो दिल्ली के सड़कों पर घूम रहा है।
Delhi beggars 🤷🏻♂️ pic.twitter.com/p8GfLrj0TI
— Kawaljit Singh Bedi (@kawaljit) August 10, 2022
इसे दिल्ली के एक ट्रैफिक सिग्नल पर बैसाखी के सहारे चलते हुए देखा गया है, इस दौरान यह फोटो ली गई है। फोटो में भिखारी को काले रंग का टी-शर्ट और अच्छे किस्म का धूप का चश्मा पहने हुए देखा गया है। इसके इसी लुक के कारण इसकी यह फोटो वायरल हो रही है।
किसी ने भिखारी को समझा ऋतिक रोशन तो किसी ने पुष्पा का अल्लू अर्जुन
इस फोटो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भिखारी को पहचानने में धोखा खा गए। कुछ यूजर्स ने इसे एक मॉडल बताया है तो किसी ने इसे अभिनेता कह डाला। यूजर्स इसकी फोटो देखने के बाद इसे आदित्य रॉय कपूर और ऋतिक रोशन के लुक से तुलना करने लगे। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पुष्पा का अल्लू अर्जुन बताया है।