लाइव न्यूज़ :

कोरोना भगाने के लिए बलरामपुर BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने की हर्ष फायरिंग, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट तो मांगी माफी

By अनुराग आनंद | Updated: April 6, 2020 14:35 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंजू तिवारी द्वारा फायरिंग करने के मामले में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देदीप जलाने के बाद बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी अपने पति ओमप्रकास तिवारी की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर से बाहर निकली।वीडियो में मंजू तिवारी के हाथ में एक 6 राउंड वाल रिवाल्वर दिख रहा है और उससे वह एक राउंड फायरिंग करती दिख रही हैं।

नई  दिल्ली: देश में जारी कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद भारत वासियों ने रविवार (5 अप्रैल) रात 9 बजे नौ मिनट के लिए दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू तिवारी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कोरोना को भगाने के लिए हर्ष फायरिंग करने लगी। इतना ही नहीं हर्ष फायरिंग के बाद मंजू तिवारी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड कर दिया जिसके बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे।

मामला जैसे ही पुलिस अधिकारी के पास पहुंचा भाजपा नेत्री पर तुरंत कार्रवाई की गई। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंजू तिवारी द्वारा फायरिंग की जा रही है। इस मामले में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। 

इस मामले को तूल पकड़ते देख व रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपा नेता मंजू तिवारी ने मीडिया के सामने कहा कि कल करीब नौ बजे रात में मैंने हवाई फायरिंग की। "मैंने पूरे शहर को मोमबत्तियों और मिट्टी के दीयों से जगमगाते देखा, तो मुझे ऐसा लगा जैसे यह दीवाली मनाया जा रहा हो और इसी वजह से जज्बात में आकर मैंने हवा में फायरिंग की। मैं अपनी गलती स्वीकार करती हूं और इसके लिए माफी मांगती हूं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीप जलाने के बाद बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी अपने पति ओमप्रकास तिवारी की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर से बाहर निकली। वीडियो में मंजू तिवारी के हाथ में एक 6 राउंड वाल रिवाल्वर दिख रहा है और उससे वह एक राउंड फायरिंग करती दिख रही हैं। ऐसा उन्होंने कोरोना वायरस को भगाने के लिए किया। फायरिंग वाली वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा, आज दीप जलाने के बाद कोरोना वायरस को भगाते हुए।

यूपी कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, कानून तोड़ने में सबसे ज्यादा आगे भाजपा नेता ही रहते हैं। कल पीएम की अपील थी दिया जलाने की लेकिन देखिए कैसे भाजपा नेता व बलरामपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने खुलेआम प्रदर्शन के लिए फायरिंग की और वीडियो फेसबुक पर डाला। योगी आदित्यनाथ इस पर कार्यवाही करेंगे क्या?

पीएम मोदी ने की थी देशवासियों से दीप जलाने की अपीलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में रविवार रात नौ बजे एक जुट होने का आह्वान किया था। खुद पीएम मोदी ने देश भर में कोरोना वायरस संकट से उबरने के संकल्प के साथ रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीप जलाए। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर दीप जलाते हुए चार तस्वीरें साझा की।

उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक श्लोक भी लिखा, “शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा । शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥ इस श्लोक का अर्थ है कि हे दीपक आप शुभ करने वाले हो ,हमारा कल्याण करें , आरोग्य प्रदान करके, धन-संपदा दें। शत्रुओं की बुद्धि का नाश करें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी