लाइव न्यूज़ :

सुबह का नाश्ता बनाने जा रही थी महिला, तभी टोस्टर के पीछे से निकला काला सांप और फिर....

By विनीत कुमार | Updated: November 26, 2020 09:51 IST

ऑस्ट्रेलिया में लगातार इन दिनों बढ़ रही गर्मी के साथ ही सांपों के निकलने के कई मामले भी सामने आने लगे है। ऐसा ही कुछ ब्रिसबेन से 30 किमी दूर एक इलाके में हुआ जहां एक सांप घर के किचन में जाकर छुप गया।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ने लगे हैं सापों के निकलने के भी मामलेब्रिसबेन में घर के किचन में मिला सांप, घर का दरवाजा खुला होने से अंदर दाखिल हुआ था सांप

सांप का दिखना या उनसे आमना-सामना होना कई लोगों के लिए बेहद डरावना अनुभव होता है। ऐसे में अगर सांप आपके घर के किसी हिस्से मसलन कमरा, बाथरूम या किचन में आ जाए तो मामला और खतरनाक बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ भी हुआ। 

महिला सुबह-सुबह अपने घर के किचन में नाश्ता बनाने के लिए गई थी। उसी दौरान उसके किचन में रखे टोस्टर के पीछे से एक लंबा काला सांप निकल आया। ये सांप भी नहीं था बल्कि दुनिया के जहरीले सापों में इसकी गिनती होती है।

दरअसल, ये पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया का है। डेली मेली की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन से करीब 30 किलोमीटर दूर माउंट नेबो नाम की जगह पर एक घर में ये सबकुछ मंगलवार को हुआ। 

महिला सुबह के एक्सरसाइज और व्यायाम के बाद घर लौटी थी और किचन में नाश्ता बनाने के लिए गई थी। तभी टोस्टर के पीछे से सांप निकल आया। काले रंग के इस सांप को 'रेड बेलीड' कहा जाता है और बेहद जहरीला होता है।

जॉगिंग के लिए गई थी महिला, तभी घर में घुसा सांप

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों गर्मी का मौसम है। वहां रोज गर्मी बढ़ती जा रही है और ऐसे में सांपों का निकलना भी आम हो गया है। हालांकि, घर में सांप कैसे गया इसे लेकर कुछ साफ नहीं हो सका है। 

माना जा रहा है कि महिला जॉगिंग के लिए बाहर जाते समय गलती से घर का दरवाजा खुला छोड़ गई थी। इसी दौरान बढ़ती गर्मी को देखते हुए सांप ठंडे जगह की तलाश में होगा और घर में दाखिल हो गया। 

महिला के घर में घुसे सांप की तस्वीरें ब्रिसबेन नॉर्थ स्नेक कैचर्स और रिलोकेशन सर्विस ने फेसबुक पर डाली है। महिला जब टोस्टर को इस्तेमाल के लिए खोलने जा रही थी तभी, उसे उसके पीछे से सांप का सिर दिखा। इसके बाद सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया। यह सांप 80 सेंटीमीटर का था और इसे स्नेक कैचर ने आखिरकार पकड़ लिया।

सांप पकड़ने वालों के अनुसार गर्मी में अक्सर ठंडे जगहों की तलाश में रहते हैं और इसलिए कई बार वे गलती से घर के अंदर भी चले जाते हैं। सांप पकड़ने वाले शख्स के अनुसार महिला के घर में जो सांप मिला वो ऊपर चढ़ने में बहुत माहिर नहीं होते हैं। हालांकि किचन में बने सेल्फ की मदद से वो ऊपर चढ़ा होगा।

बता दें ऑस्ट्रेलिया में 'रेड बेलीड' सांप बहुत आम हैं और अक्सर नजर आते हैं। ये काफी जहरीले होते हैं हालांकि, इनसे ऑस्ट्रेलिया में किसी की मौत की जानकारी के आंकड़े नहीं है। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो