मुंबई में 400 मीटर की दूरी और पर्यटक एरियानो से वसूले 18000 रुपये, 50 वर्षीय टैक्सी चालक देशराज यादव अरेस्ट, एक्स ने लिखा पोस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 14:02 IST2026-01-30T14:01:02+5:302026-01-30T14:02:43+5:30

अर्जेंटीना एरियानो नामक पर्यटक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "हाल ही में मुंबई पहुंची और होटल जाने के लिए टैक्सी ली। ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति पहले हमें एक अनजान जगह पर ले गए, हमसे 200 डॉलर (18,000 रुपये) लिए और फिर हमें होटल पर छोड़ दिया, जो केवल 400 मीटर दूर है।"

American tourist Ariano Rs 18000 distance 400 metres in Mumbai charging writes post 50-year-old taxi driver Deshraj Yadav arrested | मुंबई में 400 मीटर की दूरी और पर्यटक एरियानो से वसूले 18000 रुपये, 50 वर्षीय टैक्सी चालक देशराज यादव अरेस्ट, एक्स ने लिखा पोस्ट

file photo

Highlightsपर्यटक ने शहर में अपनी महंगी यात्रा के अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस सप्ताह की शुरुआत में स्वतः संज्ञान लिया।वापस ले गया और उसे होटल में छोड़ दिया और बढ़ा हुआ किराया वसूला।

मुंबईः मुंबई में 400 मीटर की दूरी तय करने के लिए एक अमेरिकी पर्यटक से 18,000 रुपये वसूलने के आरोप में 50 वर्षीय टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को देशराज यादव को गिरफ्तार किया, जिसने पर्यटक को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी टैक्सी में बिठाया था और उसे हवाई अड्डे के पास एक पांच सितारा होटल में छोड़ा। यह घटना तब सामने आई जब पर्यटक ने शहर में अपनी महंगी यात्रा के अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया।

अर्जेंटीना एरियानो नामक पर्यटक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "हाल ही में मुंबई पहुंची और होटल जाने के लिए टैक्सी ली। ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति पहले हमें एक अनजान जगह पर ले गए, हमसे 200 डॉलर (18,000 रुपये) लिए और फिर हमें होटल पर छोड़ दिया, जो केवल 400 मीटर दूर है।" पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस सप्ताह की शुरुआत में स्वतः संज्ञान लिया।

एक प्राथमिकी दर्ज की तथा यादव को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि विदेशी नागरिक से संपर्क नहीं हो सका। जांच में पता चला कि टैक्सी चालक महिला को अंधेरी ईस्ट के आसपास 20 मिनट तक गाड़ी में घुमाने के बाद उसी इलाके में वापस ले गया और उसे होटल में छोड़ दिया और बढ़ा हुआ किराया वसूला।

पुलिस ने बताया कि यादव के साथी की तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Web Title: American tourist Ariano Rs 18000 distance 400 metres in Mumbai charging writes post 50-year-old taxi driver Deshraj Yadav arrested

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे