खुराफाती बंदर का गजब कारनामा; बस की विंडो सीट पर बैठकर घंटों तक किया सफर, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
By अंजली चौहान | Published: October 7, 2023 02:39 PM2023-10-07T14:39:12+5:302023-10-07T14:42:07+5:30
बंदर शैतान होने के साथ-साथ स्मार्ट भी होते हैं और कई बार वो कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती।
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर हर मिनट कोई न कोई वीडियो शेयर किया जाता है। कुछ आपको हंसाते हैं तो कुछ आपको रूला देते हैं। इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों को जानवरों के वीडियो पसंद आते हैं जिनमें उनकी अजीबों-गरीब हरकत आपको हंसा देती है। सोशल मीडिया यूज करने वाले सभी लोगों ने बंदर की वीडियो तो काफी देखी होंगी।
शरारत और शैतानी के लिए जाना जाने वाला बंदर ऐसा जानवर है जिसकी हरकते बहुत अजीब होती है और इसलिए लोगों इसे देख खूब हंसते भी है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बंदर की हरकत सभी को हंसने पर मजबूर कर रही है।
बंदर शैतान होने के साथ-साथ स्मार्ट भी होते हैं और कई बार वो कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती। इसी तरह एक बंजर की हैरान करने वाली हरकत कैमरे में कैद हो गई और अब लोग उसे देखकर हैरान तो हैं ही लेकिन हंस भी रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में एक बंदर सरकारी बस में बैठा हुआ।
ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಸರ್ಕಾರದಲ್ಲಿ ಮಹಿಳೆಯರಿಗೆ ಬಸ್ ಪ್ರೀ ಅಂದಿದ್ದರ ಪರಿಣಾಮ
— ಒಕ್ಕಲಿಗ ( Okkaliga ) (@NanuVokkaliga) October 4, 2023
ಹಾವೇರಿ To ಹಿರೇಕೆರೂರಿಗೆ 30 KM ಬಸ್ನಲ್ಲಿ ಪ್ರಯಾಣ ಮಾಡಿದ ಕೋತಿ.
ಟಿಕೆಟ್ ತಗೋ ಅಂದ್ರೆ ನಾನೂ ಹೆಣ್ಣು ಅಂತಂತೆ..!!
ಆಧಾರ್ ಕಾರ್ಡ್ ಎಲ್ಲಿ ಅಂದ್ರೆ ಮರದ ಮೇಲಿದೆ ಅಂತಂತೆ..!!
ಏನೇ ಮಂಗನಿಂದ ಮಾನವ ಅಲ್ಲವೇ ?#Congress#Shakthi#freebus#gurenartespic.twitter.com/qHyMzt1PoB
बंदर आम इंसान की तरह ही बस में बैठकर सफर कर रहा है और सफर का मजा ले रहा है। बिना किसी टिकट और पैसे के ये बंदर आराम से सरकारी बस में विंडो सीट पर बैठा हुआ है।
वहीं, बस में कई लोग उसे खाने के लिए भी सामान दे रहे जिसे खाते हुए वह उछलकर विंडो पर ही बैठ जाता है। कई घंटों तक बंदर ऐसे ही बस में सफर करता रहा। बंदर के इस अंदाज को देख लोग चौंक गए।
वैसे तो वीडियो कहा और किस तारीख का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह दक्षिण भारत का वीडियो लग रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है और वीडियो के कैप्शन में कन्नड़ भाषा में लिखा गया है।