लाइव न्यूज़ :

अजमेरः कांग्रेस की सह प्रभारी अमृता धवन के सामने सीएम गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट के समर्थकों में भिड़ंत, घटनाक्रम का वीड‍ियो सोशल मीडिया पर वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2023 15:58 IST

बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का समर्थन करने वाले गुट आपस में भिड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देसह प्रभारी अमृता धवन को अजमेर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी।व्यवस्था को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों गुटों में हाथापाई हो गई।नारेबाजी शुरू कर दी, समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई।

जयपुरः राजस्थान के अजमेर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और सारे घटनाक्रम का वीड‍ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

म‍िली जानकारी के मुताबिक पार्टी की सह प्रभारी अमृता धवन को अजमेर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी। लेक‍िन बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का समर्थन करने वाले गुट आपस में भिड़ गए।

बैठक शहर के वैशाली नगर इलाके में एक जगह निर्धारित की गई थी जहां कांग्रेस नेता अमृता धवन को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उनकी प्रतिक्रिया लेनी थी। बैठक से पहले दोनों नेताओं के समर्थकों में बैठने की व्यवस्था को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों गुटों में हाथापाई हो गई।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा, "यह एक पदाधिकारियों की बैठक थी, जिसमें अजमेर सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी और राजस्‍थान पर्यटन निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के समर्थक पहुंचे थे। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी जिसके परिणामस्वरूप उनके समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई।"

क्रिश्चियनगंज के थानाधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि सभाकक्ष में बैठने की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में मारपीट हो गयी। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में एक-दूसरे की पिटाई कर दी। सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि किसी को कोई बड़ी चोट नहीं पहुंची है।

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो