महिला ने इतनी जोर से लगाये ठहाके कि खुला रहा गया मुंह, देखकर डॉक्टर भी हुये हैरान

By पल्लवी कुमारी | Published: September 12, 2019 03:17 PM2019-09-12T15:17:08+5:302019-09-12T15:17:08+5:30

यह घटना चीन के गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू दक्षिण रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में हुई। अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन में किसी बात पर महिला इतनी जोर से हंसी थी कि उसका जबड़ा डिस्लोकेट हुआ। 

after Woman Laughed Loudly her Mouth Stuck Open in train | महिला ने इतनी जोर से लगाये ठहाके कि खुला रहा गया मुंह, देखकर डॉक्टर भी हुये हैरान

महिला ने इतनी जोर से लगाये ठहाके कि खुला रहा गया मुंह, देखकर डॉक्टर भी हुये हैरान

हंसी किसे अच्छी नहीं लगती लेकिन ऐसी हंसी जो आपके लिये ही नुकसान हो जाये। ऐसा ही कुछ हुआ है चीन की एक महिला के साथ। जिसने इतनी जोर से ठहाके लगाये कि उसका मुंह ही खुला रह गया। यानी हंसी के बाद महिला का मुंह ही बंद नहीं हो पा रहा था। ये वाक्या चीन में चलती ट्रेन में हुआ। जिसके बाद ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। चीन में ट्रेन में सफर कर रही महिला इतनी जोर से हंसी कि उसका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया था। 

Guancha News के मुताबिक, यह घटना चीन के गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू दक्षिण रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में हुई। अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन में किसी बात पर महिला इतनी जोर से हंसी थी कि उसका जबड़ा डिस्लोकेट हुआ। 

जब यह घटना उस वक्त ट्रेन में एक डॉक्टर भी सफर कर रहे थे। बता ट्रेन में फैलने के बाद डॉक्टर ने फौरन आकर महिला का इलाज किया। एक रिपोर्ट के मुताबित लिवान अस्पताल के डॉक्टर लुओ वेंशेंग ने कहा, जब मुझे ये बात पता चली तो मैं भागा और पीड़ित महिला के पास पहुंचा। उस वक्त तो मैं देखकर हैरान हो गया। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। शुरुआत में मुझे लगा कि महिला को दिल का दौरा पड़ा है। लेकिन जब मैंने ब्लड प्रेशर चेक किया तो नॉर्मल था। फिर महिला से कुछ सवालों के जवाब इशारे में लेने के बाद पता चला कि महिला का जबड़ा डिस्लोकेट हुआ है। मैंने पहली बार कोशिश की तो महिला का जबड़ा ठीक नहीं हुआ था। लेकिन उसके बाद दूसरी कोशिश में महिला का डिस्लोकेट जबड़ा ठीक हो गया।''

Web Title: after Woman Laughed Loudly her Mouth Stuck Open in train

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे