रानू मंडल के बाद अब वायरल हुआ लखनऊ के उबर कैब ड्राइवर का वीडियो, आशिकी फिल्म का गा रहा गाना
By पल्लवी कुमारी | Published: September 16, 2019 10:05 AM2019-09-16T10:05:19+5:302019-09-16T10:05:19+5:30
वायरल वीडियो की वजह से ही रानू मंडल फेमस हो पाई। रानू मंडल की आवाज सिंगर हिमेश रेशमिया को इतनी पसंद आई कि उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका भी दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल की रानू मंडल आज इंटरनेट पर हर तरफ छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का नया गाना तेरी-मेरी भी बॉलीवुड के गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने लॉन्च किया है। रानू मंडल के बाद अब उबर के कैब ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वो वीडियो में कैब ड्राइवर बॉलीवुड फिल्म आशिकी का गाना 'नजर के सामने' गाता हुआ दिख रहा है।
ये उबर ड्राइवर उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है। वायरल वीडियो 55 सेकेंड का है। जिसको इंटरनेट पर कई बार देखा जा रहा है। वीडियो को एक शख्स ने पोस्ट करते हुये लिखा है, मैं लखनऊ में उबर ड्राइवर विनोद जी से मिला। यह एक बहुत अच्छे गायक हैं। प्लीज आप लोग सब इनका वीडियो देखिए और ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये। ताकी ये और भी ज्यादा फेमस हो जाए।
Met an @Uber_India driver Vinod ji in Lucknow. He is an amazing singer and asked to sing a song for me after finishing his ride. Aur kya chaiye.
— #SavePriyanshu (@crowngaurav) September 14, 2019
Please watch this video and make him famous. He is also having his own @YouTube@youtubemusic channel. #Lucknow#Uberpic.twitter.com/G4zu8u2531
ड्राइवर विनोद का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इनकी आवाज की लोग तारीफ कर रहे हैं।
Amazing voice hai Bhai.. extremely talented.. he deserve a big platform 😊😊 wish him all the best
— Subrat Saurabh (@ChickenBiryanii) September 15, 2019
Brilliant!!
— Manish patel (@Manishp39966430) September 14, 2019
blessed with wonderful voice.
— vinod (@vinukrish5) September 14, 2019
Very nice, may God bless him richly🙏😇 Wonderful share, tks. #music#singing#uber#Lucknow#VinodJi 🙌
— Vandana (@CharouRathore) September 14, 2019
Wow, he sings well and is techsavy to have YouTube channel !! Mera desh Badal raha hai
— Sheetal (@sheetal_here) September 14, 2019
सोशल मीडिया की वजह से ही रानू मंडल इतनी मशहूर हो गई हैं। पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना ( इक प्यार का नगमा है) गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर हिमेश रेशमिया ने उनके साथ दो गानों की शूटिंग की। रानू मंडल पश्चिम बंगाल के रानाघाट के एक स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजारा करती थीं।