लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण के बाद अश्विनी चौबे बोले- 'मैंने प्याज कभी नहीं खाया, कीमतों के बारे में मुझे क्या पता', देखें वीडियो 

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 5, 2019 16:59 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में एक सदस्य के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, 'मैं इतना लहुसन, प्याज नहीं खाती हूं जी। सो डॉन्ट वरी। मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां अनियन से मतलब नहीं रखते।'

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि बहुत ही जल्द प्याज की कीमतों में गिरावट आएगी।  प्याज 80 रुपए से लेकर बाजार में धीरे धीरे 150 रुपए किलो के भाव की ओर बढ़ रहा है।

प्याज की बढ़ती मंहगाई ने पूरे देश को रुला दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा संसद से लेकर सड़क और सोशल मीडिया तक पहुंच चुका है। ज की बढ़ती कीमतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेतृत्व वाली सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपने प्याज ना खाने वाले बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। निर्मला सीतारमण के बाद अश्विनी चौबे भी अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, 'मैं शाकाहारी हूं, मैंने प्याज कभी नहीं खाया है। मुझे प्याज की कीमतों के बारे में कुछ भी नहीं पता है। फिर मैं कैसे कुछ भी बोलूं।' न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

निर्मला सीतारमण ने प्याज-लहुसन को लेकर संसद में क्या दिया बयान? 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महाराष्ट्र के बारामती से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले के सवालों पर जवाब देने के लिए खड़ी हुईं, तभी उन्होंने प्याज ना खाने वाला बयान दिया। असल जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खड़ी हूं तो सदन में कुछ लोगों ने उसी दौरान पूछा कि क्या आप (निर्मला सीतारमण) प्याज खाती हैं? सदस्यों के इसी सवाल पर निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया, 'मैं इतना लहुसन, प्याज नहीं खाती हूं जी। सो डॉन्ट वरी। मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां अनियन से मतलब नहीं रखते।'

 प्याज 80 रुपए से लेकर बाजार में धीरे धीरे 150 रुपए किलो के भाव की ओर बढ़ रहा है। आम लोगों की पहुंच से प्याज दूर हो चुका है। हालांकि केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि बहुत ही जल्द प्याज की कीमतों में गिरावट आएगी। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं