Harry Potter नहीं देखना चाहती थीं आप नेता आतिशी, Niece ने कहा-मौसी विधायक को जनता की बात सुननी पड़ती है
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 19, 2020 04:01 PM2020-02-19T16:01:24+5:302020-02-19T16:01:24+5:30
ट्विवटर पर Harry Potter ट्रेंड हो रहा है. आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में कालकाजी से जीत हासिल की है.
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और कालकाजी से विधायक आतिशी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। 19 फरवरी को उन्होंने एक मजेदार ट्वीट किया जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Harry Potter की चर्चा होने लगी है।
दरअसल आतिशी और उनके Niece के बीच हैरी पॉटर मूवी को लेकर तकरार हो गई। आतिशी हैरी पॉटर मूवी नहीं देखना चाहती थीं। इस पर उनके Niece ने कहा, विधायक को जनता की बात सुननी पड़ेगी।
Negotiation with my 12-year old niece about Netflix
— Atishi (@AtishiAAP) February 18, 2020
Niece: Masi, let’s watch the last Harry Potter movie
Me: मुझे कुछ और देखना है
Niece: MLAs को जनता की बात सुननी पड़ती है
So now watching Harry Potter 🤣 pic.twitter.com/u19Nq109JO
नेटफ्लिक्स के दावे पर ट्विटर यूजर्स का कहना है कि हैरी पॉटर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। लोगों ने उनके दावे पर सवाल उठाया है।
मैम! कौन सी कंट्री में देख रही हैं आप। हैरी पॉटर @NetflixIndia पर कब आई। अमेजॉन प्राइम वीडियो का प्रमोशन करने में दिक्कत हो रही है। 😂
— Amit (@AmitKeMit) February 18, 2020
Janta #ShaheenBagh mei bhi wait kar rahi hai ki koi to sune :) #JustSaying
— Adil Khan (@adi_khan01) February 18, 2020
I doubt if Harry potter is available on Netflix?!
— Shiva🇮🇳 (@imsrk88) February 18, 2020
😀 I am voting with niece. pic.twitter.com/hEorEIUb6v
— Anubhuti Vishnoi (@anubhutivishnoi) February 19, 2020