युगांडा के एक झील के पास खेल रहा था 2 साल का बच्चा, इतने में एक दरियाई घोड़ा आया और उसे जिंदा निगल लिया

By आजाद खान | Published: December 16, 2022 03:24 PM2022-12-16T15:24:58+5:302022-12-16T15:33:19+5:30

युगांडा पुलिस के अनुसार, शख्स ने काफी समझदारी का काम किया और अपनी सोच-बुझ से बच्चे की जान बचाई है। पुलिस शख्स की काफी तारीफ भी कर रही है।

a hippo swallows 2 years boy first then womit him back out uganda Katwe Kabator viral news | युगांडा के एक झील के पास खेल रहा था 2 साल का बच्चा, इतने में एक दरियाई घोड़ा आया और उसे जिंदा निगल लिया

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsयुगांडा की राजधानी कंपाला में एक बच्चे को दरियाई घोड़ा द्वारा निगल लिया गया है। ऐसे में वहां मौजूद एक शख्स ने बच्चे की जान बचाई है। फिलहाल बच्चे का इलाज पास के एक अस्पताल में किया जा रहा है।

कंपाला: युगांडा की राजधानी कंपाला में एक दो साल के बच्चे को एक दरियाई घोड़ा यानी हिप्पो द्वारा निगल लेने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ है जब बच्चा खेल रहा था और उसी बीच दरियाई घोड़ा आया था और उसे निगल लिया था। 

ऐसे में वहां मौजूद एक शख्स ने दरियाई घोड़ा से बच्चे को छोड़ाया और उसकी जान बचाई। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शख्स की बहादूरी को लेकर उसकी तारीफ भी की है। वहीं अगर बात करे बच्चे का तो उसका इलाज चल रहा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कबाटोरो शहर के कटवे इलाके के एक झील के पास एक दो साल का बच्चा खेल रहा था। इसी बीच वहां एक दरियाई घोड़ा आया और बच्चा को जिंदा ही निगल लिया। बताया जा रहा है कि जब दरियाई घोड़ा ने बच्चे को निगला है तो वहां एक शख्स मौजूद था और वह इन सब घटनाओं को देख रहा था। 

ऐसे में दरियाई घोड़ा द्वारा बच्चे को निगलते ही शख्स उस पर पत्थर फेंकने लगा और उसे मारने लगा ताकि वह बच्चा को निगल दे। जब शख्स दरियाई घोड़ा को बार-बार पत्थर मार रहा था तो इसी बीच उसने बच्चे अपने मुंह से बाहर फेंक दिया। 

बच्चे को पहुंचाया गया अस्पताल

ऐसे में जब दरियाई घोड़ा ने उल्टी कर बच्चे को बाहर निकाल दिया तब उसे कांगो के बवेरा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज हुआ है। इस घटना के बाद दरियाई घोड़ा घटनास्थल से वापस झील में चला जाता है। 

यूके टेलीग्राफ के अनुसार, युगांडा पुलिस ने बताया कि् जि तरीके से क्रिसपास बगोन्जा नामक शक्स ने समझदारी दिखाई और दरियाई घोड़ा को पत्थर मारने लगा, इससे बच्चे की जान बच गई है और उसका इलाज हो रहा है। 
 

Web Title: a hippo swallows 2 years boy first then womit him back out uganda Katwe Kabator viral news

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे