जब प्यास लगने पर हाथी ने खुद से नल खोलकर पीया पानी, लोग देखते ही रह गए, देखें वीडियो

By प्रिया कुमारी | Published: June 8, 2020 08:05 PM2020-06-08T20:05:34+5:302020-06-08T20:07:06+5:30

सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी खुद से नल खोलकर पानी पीते नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हो रहे हैं।

a elephant Open tap and drink water like human video viral on internet | जब प्यास लगने पर हाथी ने खुद से नल खोलकर पीया पानी, लोग देखते ही रह गए, देखें वीडियो

अचानक हाथी अपनी सूंड को अपने लगे जाल के पास लेकर जाता है, वहां खड़े लोग डर जाते हैं कि हाथी को गुस्सा तो नहीं आ रहा लोग पीछे चले जाते हैं।(फोटो-ट्विटर)

Highlightsजू में हाथी ने खोल नल और बुझाई अपनी प्यास,लोग देखते ही रह गए। हैरान कर देने वाला वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी के आस-पास कितने लोग हैं। 

जानवर जब किसी इंसान की तरह हरकते करे तो काफी हैरानी वाली बात हो जाती है। अक्सर ऐसा हमने देखा भी है  कई जानवर इंसानों की तरह कई काम करते है या अपना दिमाग लगाने लग जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक जू में हाथी को प्यास लगती है और पानी का नल खोल कर पानी पीने लगता है। ये जू का वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों वायरल है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी के आस-पास कितने लोग हैं। 

अचानक हाथी अपनी सूंड को अपने लगे जाल के पास लेकर जाता है, वहां खड़े लोग डर जाते हैं कि हाथी को गुस्सा तो नहीं आ रहा लोग पीछे चले जाते हैं। तभी हाथी अपने सूंड से पानी का नल चलाकर पानी पीना शुरू कर देता है। ये वीडियो इंडियन वन विभाग के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसे खूब पंसद किया जा रहा है। 

सुशांत ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हाथी को धरती पर सबसे ज्यादा बुद्धिमान जानवर माना जाता है और सबसे दयालु जानवर भी। हाथी पिंजरों के लिए नहीं बना। अबतक इस वीडियो पर काफी व्यूज आ चुके हैं। सुशांत अक्सर अपने ट्विटर हैंडल पर हैरान कर देना वाला वीडियो फोटो शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया यूजर भी इस वीडियो को काफी पसंद करते हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Web Title: a elephant Open tap and drink water like human video viral on internet

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे