वीडियो: नए साल के जश्न के बीच घर की छत पर आया 6 फुट का अजगर, देखते ही लोगों के छूटे पसीने और फिर...
By अमित कुमार | Published: January 2, 2021 04:34 PM2021-01-02T16:34:10+5:302021-01-02T16:50:43+5:30
नए साल की खुशी मनाने के दौरान अगर अचानक 6 फुट का अजगर सामने आ जाए तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ मुंबई में हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
सांप का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के पसीने छूट जाते हैं. ऐसे में अचानक किसी के सामने सांप आ जाए और वो भी बेहद खतरनाक, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसकी क्या हालत होगी? ऐसा ही कुछ मुंबई के धारावी इलाके में नए साल के जश्न के बीच हुआ। जहां नए साल सेलिब्रेट कर रहे लोगों की नजरें घर की छत पर मौजूद एक 6 फुट के अजगर पर पड़ी।
दरअसल, धारावी पुलिस स्टेशन के हद में वाई जंक्शन के नजदीक एक घर में 6 फुट लंबा अजगर मिलने से लोगों में डर पैदा हो गया। लोगों ने घर में अजगर मिलने की सूचना मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस बिना देर किए ही घर में पहुंची और सांप को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस कांस्टेबल मुरलीधर जाधव ने बहादुरी दिखाते हुए हाथों से सांप को एक थेले में डाल दिया।
लोगों ने सांप पकड़े जाने के बाद पुलिस कांस्टेबल मुरलीधर जाधव से हाथ मिलाया। यहां तक कि मुंबई पुलिस के जय के नारे भी लगाए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी पुलिस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।
Escorting The Gatecrasher Out!
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) January 1, 2021
A 6 feet long Indian Rock Python sneaked in a Dharavi home causing panic.
A fractured leg didn’t stop PC Murlidhar Jadhav from performing his duty, who rescued the python & released it in its natural habitat with help from the Forest Dept. pic.twitter.com/yURWjlugWh