भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तानी मौलाना की मौत बनी रहस्य, कुतुबमीनार-ताजमहल को बताया था अपना
By गुणातीत ओझा | Updated: November 21, 2020 20:17 IST2020-11-21T20:16:14+5:302020-11-21T20:17:46+5:30
भारत के खिलाफ हमेशा जहर उगलने वाला पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी हमेशा के लिए खामोश हो चुका है। आप इस जहरीले मौलाना को भारत का दुश्मन भी कह सकते हैं। मौलाना की मौत कैसे हुई यह अभी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। मौलाना की संदिग्ध मौत से हंगामा खड़ा हो गया है। मौलाना तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान का नेता था। ये वही मौलाना है जिसने फ्रांस पर एटमी अटैक की धमकी भी दी थी। मौलाना इमरान खान के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। उसने इमरान को को कश्मीर पर फेल बताया था। पाकिस्तान की सेना को कश्मीर में बहादुरी दिखाने का ताना दिया था। वो अचानक मौत की नींद सो गया जिसे लोग पचा नहीं पा रहे हैं। मौलाना की मौत का कारण कोरोना बताया जा रहा है। मौलाना के करीबी इसके पीछे ISI का हाथ होने का शक जता रहे हैं। आइये आपको बताते हैं इस मौलाना के बारे में जो हर वक्त भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता था..

















