googleNewsNext

कैमरे में कैद हुआ श्रीलंका में धमाके करने वाला आतंकी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2019 20:06 IST2019-04-23T20:06:45+5:302019-04-23T20:06:45+5:30

श्रीलंका में बीते रविवार (21 अप्रैल) को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों को लेकर जारी जांच पड़ताल में एक संदिग्ध हमलावर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स संदिग्ध फिदायीन हमलावर बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में शख्स एक पिट्ठू बैग लादकर लोगों के बीच से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस हमले में 290 लोगों की मौत हो गई है और 500 से अधिक लोग घायल हैं।

श्रीलंका Siyatha TV के मुताबिक वीडियो में दिख रहा संदिग्ध फिदायीन हमलावर ईस्टर के मौके पर सैंट सिबैस्टियन चर्च में जाता दिखाई दे रहा है।

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंकाSri lanka Bomb BlastSri Lanka