googleNewsNext

पृथ्वी के कितना करीब पहुंचा विनाशकारी क्षुद्र ग्रह? 24 घंटे से भी कम वक्त बाकी

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 28, 2020 02:33 PM2020-04-28T14:33:10+5:302020-04-28T14:33:10+5:30

29 अप्रैल को क्या होने वाला है, इसकी सूचना नासा ने डेढ़ महीने पहले ही जारी कर दी थी। अब वो घड़ी नज़दीक आ गई है। अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ हिमालय से भी बढ़ा एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह आ रहा है। अब 24 घंटे से भी कम वक्त बाकी है। हालांकि लोगों को इससे घबराने की कतई जरूरत नहीं है क्योंकि नासा के वैज्ञानिकों ने बताया है कि 1998 OR2 नाम का यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से 6.2 मिलियन किलोमीटर (यानी करीब 62 लाख किलोमीटर) की दूरी से गुजरेगा। नासा ने यह भी बताया है कि इससे पृथ्वी पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इसलिए जो लोग बातें कर रहे हैं कि 29 अप्रैल को दुनिया खत्म हो जाएगी, ये पूरी तरह अफवाह है। बताया जा रहा है कि इस क्षुद्र ग्रह का साइज हिमालय पर्वत से भी बड़ा है।

टॅग्स :नासाअर्थ (प्रथ्वी)NASAEarth