googleNewsNext

आधार कार्ड ना होते के कारण कुछ ऐसा हुआ की इंसानियत भी शर्मसार हो जाए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 31, 2018 06:23 PM2018-01-31T18:23:23+5:302018-01-31T18:27:49+5:30

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में डॉक्टरों की कारस्तानी ने इंसानियत को शर्मसा�..

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में डॉक्टरों की कारस्तानी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा की अनदेखी करते हुए आधार कार्ड और राशन कार्ड का प्रमाण ना ले आने पर उसे डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। गर्भवती महिला की हालत काफी बिगड़ गई थी। भर्ती न हो पाने की वजह से वह मायूस होकर अस्पताल से निकल गयी लेकिन समय पूरा होने के कारण उसने बच्चे को हॉस्पिटल के गेट पर ही जन्म दे दिया। इस बात की जानकारी जब अस्पताल प्रशासन को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में नवजात और मां हो अस्पताल में जगह दे दी। जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल है लेकिन इस तरीके की घटनाएं सरकारी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करते हैं रायबरेली की रहने वाली चंदा स्टेशन के करीब झोपड़ी बना कर रहती है और कबाड़ बीनकर परिवार का भरण-पोषण करती है। वो प्रेग्नेंट थी और उसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। जानकारी के बाद चंदा का पति अजय उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया तो सरकारी अस्पताल के कर्मचारी ने उनसे आधार कार्ड और राशन कार्ड के दस्तावेज की मांग की।

टॅग्स :डॉक्टरआधार कार्डdoctorAadhar card