googleNewsNext

Xiaomi के Redmi 6 और Redmi 6 Pro भारत में लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 5, 2018 09:01 PM2018-09-05T21:01:13+5:302018-09-05T21:01:13+5:30

चीनी कंपनी  शाओमी  ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपने ...

चीनी कंपनी शाओमी ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपने तीन नए स्मार्टफोन्स से पर्दा उठा दिया है। शाओमीने इस इवेंट में अपने रेडमी 6 सीरीज में Redmi 6 और Redmi 6 Pro के साथ Redmi 6A को भी लॉन्च किया है। रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो स्मार्टफोन की खासियत की अगर बात करें तो इनमें ड्यूल रियर कैमरे मौजूद है जो एआई फीचर्स से लैस है। 

बता दें कि रेडमी 6 प्रो स्मार्टफोन iPhone X जैसी नॉच डिस्प्ले के साथ आता है और रेडमी 6 सीरीज का सबसे प्रीमियम हैंडसेट है। Xiaomi रेडमी 6 प्रो के साथ बॉक्स में एकअल्ट्रा-स्लिम कवर मुफ्त देगी। रेडमी 6 प्रो में 4000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में जानकारी दी कि जल्द ही रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड मीयूआई 10 के लिए अपडेट मिलेगा।

टॅग्स :शाओमीXiaomi