googleNewsNext

OnePlus 6T का थंडर पर्पल एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: November 13, 2018 04:47 PM2018-11-13T16:47:57+5:302018-11-13T16:47:57+5:30

चीनी कंपनी वनप्लस ने सोमवार को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T का  थंडर पर्पल एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। अब इसे भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। वनप्लस 6टी स्मार्टफोन अब तीन कलर वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक, मिरर ब्लैक और थंडर पर्पल कलर में उपलब्ध होगा।

वनप्लस के मुताबिक, OnePlus 6T का नया एडिशन ग्रेडियंट बैक के साथ आता है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। फोन के बैक पैनल पर ग्लास बैक के साथ पर्पल कलर को गहराई के साथ दिखाया गया है। नए वेरिएंट को सिर्फ 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही बेचा जाएगा। वनप्लस 6टी के नए वेरिएंट की बिक्री 16 नवंबर सुबह 11 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon.in, वनप्लस स्टोर, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और OnePlus के एक्सक्लूसिव स्टोर पर की जाएगी।

टॅग्स :वनप्लसस्मार्टफोनOnePlussmartphones