ऐपल वॉच सीरीज 4 ECG करने वाली दुनिया की पहली घड़ी
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 13, 2018 19:05 IST2018-09-13T19:05:53+5:302018-09-13T19:05:53+5:30
Apple ने बुधवार को हुए अपने इवेंट में ऐपल वॉच सीरीज 4 को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच को यूजर के हेल्थ फिटनेस को ध्यान में रख कर बनाया गया है। बता दें कि ये दुनिया की पहली वॉच है जो ECG फीचर से लैस है। ऐपल ने वॉच सीरीज की कीमत 399 डॉलर रखी है। Apple Watch सीरीज 4 को दो आकार में पेश किया गया। पहला 40mm जबकि दूसरा 44mm साइज में उपलब्ध होगा। यूजर का हार्टबिट धीमा होते ही ऐपल वॉच उसे नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी देगा। फिलहाल इस वॉच को दुनिया के 26 देशों में उपलब्ध कराया जाएगा।

















