राखी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि,रक्षा बंधन पर भाई-बहन इन बातों का ध्यान रखें!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2021 13:23 IST2021-08-21T13:22:48+5:302021-08-21T13:23:05+5:30
भाई और बहन के बीच अनूठे प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन इस साल 22 अगस्त को मनाया जा रहा है। परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी और सुखद जीवन की कामना करती हैं। साथ ही भाई से ये वचन भी लेती हैं कि वो उसके हर सुख-दुख में शामिल होगा और हर मुश्किल से बचाएगा।

















