जौ के जरिए ऐसे पता कर सकते हैं शुभ और अशुभ संकेत, जानिए मां दुर्गा का जौ से कनेक्शन
By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: October 7, 2019 17:42 IST2019-10-07T17:42:38+5:302019-10-07T17:42:38+5:30
नवरात्रि में पहले दिन से लेकर पूरे नौ दिनों तक जौ बोने की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ये परंपरा क्यों चली आ रही है? इसकी पीछे की वजह क्या है? नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना में जौ का खास महत्व माना जाता है। इसके जरिए आप अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों और परेशानियों का अनुमान लगा सकते हैं। इस वीडियो में आप जानेंगे नवरात्रि में जौ के महत्व के बारे में साथ ही यह भी कि कैसे इसके जरिए शुभ और अशुभ संकेतों का पता चलता है।

















