googleNewsNext

चैत्र नवरात्रि 2018: 9 नहीं 8 दिन का होगी नवरात्रि, जानें इसका महत्व, पूजा विधि एवं व्रत नियम

By मेघना वर्मा | Updated: March 17, 2018 14:39 IST2018-03-17T11:04:42+5:302018-03-17T14:39:36+5:30

हिंदू धर्म में नवारत्रि का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार इस बार नवरात...

हिंदू धर्म में नवारत्रि का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार इस बार नवरात्रि का त्योहार 9 नहीं बल्कि 8 दिन तक चलेगा। नवरात्रि संबंधी हवन-पूजन किया जाएगा। नवरात्रि का पारण दशमी तिथि 26 मार्च दिन सोमवार को प्रातः काल किया जाएगा। 25 मार्च 2018 दिन रविवार को प्रभु श्रीराम की जयंती यानी 'रामनवमी' भी मनाई जाएगी। 

पूजा करने के लिए कलश में हल्दी को गांठ, सुपारी, दूर्वा, मुद्रा रखी जाती है और पांच प्रकार के पत्तों से सजाया जाता है। इस कलश के नीचे बालू की वेदी बनाकर कर जौ बौये जाते है। जौ बोने की इस विधि के द्वारा अन्नपूर्णा देवी का पूजन किया जाता है। जोकि धन-धान्य देने वाली हैं। माता दुर्गा की प्रतिमा पूजा स्थल के मध्य में स्थापित कर रोली ,चावल, सिंदूर, माला, फूल, चुनरी, साड़ी, आभूषण और सुहाग से माता का श्रृंगार करना चाहिए। हलवा-पूरी का भोग लगाना चाहिए। 'दुर्गा सप्तशती' अथवा 'दुर्गा चालीसा' का पाठ प्रारम्भ किया जाता है। पाठ पूजन के समय अखंड दीप जलाया जाता है जोकि व्रत के पारण तक जलता रहना चाहिए।
 

टॅग्स :नवरात्रिNavratri